scriptNew Mahindra Scorpio से लेकर Brezza तक, बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये दमदार गाड़ियां | New Mahindra Scorpio to Maruti Brezza Upcoming Car Launches | Patrika News
कार

New Mahindra Scorpio से लेकर Brezza तक, बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये दमदार गाड़ियां

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई इस साल वेन्यू, क्रेटा, टक्सन (नई पीढ़ी) और कोना ईवी सहित अपने कई लोकप्रिय मॉडलों को अपडेट करने पर विचाार कर रही है।

नई दिल्लीJan 17, 2022 / 07:53 pm

Bhavana Chaudhary

2022_maruti_brezza-amp.jpg

Maruti Upcoming Suv

साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है, और वाहन निर्माताओं कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार करना शुरू कर दिया है। खैर, शुरुआत से ही माहौल गर्म है, तो कहा जा सकता है, कि 2022 ऑटो उत्साही लोगों के लिए एक रोमांचक वर्ष होने जा रहा है, क्योंकि इसमें कई नए मॉडल सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। अपने इस लेख में हम आपके लिए लेकर आएं हैं, भारत में लॉन्च होने वाली मारुति सुजुकी, हुंडई और महिंद्रा की अपकमिंग कारों की सूची।

 


2022 Maruti Brezza


इस सूची की पहली कार मारुति की विटारा ब्रेजा है, दूसरी पीढ़ी की मारुति ब्रेज़ा देश में इंडो-जापानी ऑटोमेकर की ओर से अगली बड़ी लॉन्च होगी। जो ‘विटारा’ नाम को को छोड़ सिर्फ मारुति ब्रेजा के साथ लॉन्च की जा सकती है। 2022 मारुति ब्रेज़ा बेहतर स्टाइलिंग, कनेक्टिविटी फीचर्स और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी। जिसमें कंपनी 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन का प्रयोग कर सकती है। माना जा रहा है, कि इस इंजन के साथ 12V माइल्ड हाइब्रिड सेटअप की जगह 48V हाइब्रिड सिस्टम दिया जाएगा।

 

 


2022 Mahindra Scorpio


इस बात में कोई दो राय नहीं है, कि नई पीढ़ी की महिंद्रा स्कॉर्पियो इस साल की सबसे बड़ी लॉन्च होने वाली कारों में से एक है। इस एसयूवी को शक्तिशाली इंजन सेटअप के साथ खास डिजाइन से लैस किया जाएगा। जिसमें कई मार्डन फीचर्स भी शामिल होंगे। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो को 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल मोटर्स के साथ उपलब्ध कराया जाएगा जो क्रमशः 130bhp से 170bhp की पावर देने में सक्षम होंगे। इन इंजन के साथ कंपनी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑफर पर दे सकती है।

 

Upcoming Hyundai Suv’s

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई वेन्यू, क्रेटा, टक्सन (नई पीढ़ी) और कोना ईवी सहित अपने कई लोकप्रिय मॉडलों को इस साल अपडेट करेगी। 2022 हुंडई टक्सन ब्रांड की नई “सेंसियस स्पोर्टीनेस” डिजाइन भाषा से प्रेरित होकर तैयार की गई है। जिसमें कंपनी मौजूदा मॉडल के समान 2.0लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और टर्बो डीजल इंजन का उपयोग कर सकती है। हुंडई की अपकमिंग एसयूवी की अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Home / Automobile / Car / New Mahindra Scorpio से लेकर Brezza तक, बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये दमदार गाड़ियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो