भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। देश-विदेश की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के व्हीकल्स की भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में धूम है। इन्हीं ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है साउथ कोरिया की हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor India)। हुंडई भारत में 1996 से अपनी गाड़ियाँ बेच रही है और देश में टॉप 3 कार निर्माता कंपनी में शामिल है। कंपनी समय-समय पर नई गाड़ियाँ देश में लॉन्च करती रहती है। कंपनी के भारत में लाइनअप की बात करें, तो इसमें एक से बढ़कर एक शानदार गाड़ियाँ हैं। इन्हीं में से एक है हुंडई वरना (Hyundai Verna)। यह कंपनी की शानदार और काफी पॉपुलर सेडान है। कई साल से वरना को देश में काफी पसंद किया जा रहा है और इसे अलग-अलग अंदाज़ में पेश किया जा चुका है। इस साल वरना के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को पेश करने की तैयारी है। हाल ही में इसके प्रोडक्शन के बारे में एक रिपोर्ट सामने आई है।