नई दिल्ली: सेल्फ ड्राइविंग कार के बारे में तो हम सभी जानते हैं, किसी भी ऑटो मेकर कंपनी के लिए कोई नया सेगमेंट नहीं रहा। लेकिन खबरों की मानें तो अब किसी भी साधारण कार को ड्राइवरलेस कार में बदला जा सकता है। दरअसल हाल ही में अमेरिकन इंटरनेशनल कंपनी जनरल मोटर्स ने एक पेटेंट फाइल किया, जिसके अनुसार कंपनी ऐसा सिस्टम बनाएगी जो किसी भी कार को सेल्फ ड्राइविंग कार में बदल देगा।