भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी के साथ ग्रो कर रही है। अगर हम बात करें सबसे ज्याद बिकने वाली कारों की तो भारत में ज्यादातर वो कारें बिकती हैं, जो माइलेज में आगे होती हैं। एक दौर था जब भारत में सबसे ज्यादा डीजलDiesel की कारें बिकती थी, लेकिन आज के समय में भारत में डीजल वाली कारों की बिक्री काफी ज्यादा कम होने लगी है। यहां हम जानेंगे कि डीजल की कारों की बिक्री कम क्यों होती जा रही है और इसकी जगह किस ईंधन से चलने वाली कारों की बिक्री बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार, पहले आधी कारें डीजल से चलने वाली होती थी, लेकिन अब 1 चौथाई कार ही डीजल से चलने वाली रह गई हैं।