हालांकि अभी इस एसयूवी के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ब्रेक एसिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। जहां तक कीमत की बात है तो इस एसयूवी की कीमत हैरियर से कम होगी और ये बाजार में हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी।