1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Tiago का CNG अवतार जल्द देगा देश में दस्तक, कंपनी ने जारी किया टीज़र

टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी मशहूर हैचबैक कार Tiago का CNG अवतार पेश करने वाली है। अब कंपनी ने इसका ऑफिशियल टीज़र भी जारी कर दिया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Jan 2022, 11:37 AM IST

tata_tiago_cng.jpg

Tata Tiago CNG

देश में पेट्रोल-डीज़ल की ऊंची कीमत सालों से ही चिंता की बात रही है। पेट्रोल-डीज़ल की ऊंची कीमत से लोगों का धीरे-धीरे पेट्रोल-डीज़ल गाड़ियों के लिए इंट्रेस्ट भी कम हो रहा है। इसके साथ ही लोगों का सीएनजी (CNG) और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए इंट्रेस्ट बढ़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) जल्द ही मार्केट में मौजूद अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार टियागो (Tiago) को सीएनजी अवतार में पेश करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने ऑफिशियल टीज़र भी जारी कर दिया है। कंपनी इसी महीने टियागो के सीएनजी एडिशन को लॉन्च कर सकती है।


नए साल की बधाई के साथ पेश किया टीज़र

टाटा मोटर्स के ऑफिशियल Tata Motors Cars ट्विटर अकाउंट पर 31 दिसंबर 2021 की शाम को Tiago के सीएनजी अवतार का टीज़र पेश किया। कंपनी ही लोगों के लिए नया साल Cheerful, Novel और Glorious होने की कामना की। गौर करने वाली बात यह है कि इन तीनों ही वर्ड्स के पहले अल्फाबेट को कैपिटल रखा गया, जो CNG है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी नऐ टियागो सीएनजी अवतार को game ChaNGer भी बताया। इसमें भी CNG को कैपिटल में रखकर कंपनी ने टियागो के सीएनजी अवतार को टीज़ किया है।


कुछ समय पहले ही हुई थी बुकिंग शुरू


कंपनी ने टियागो के सीएनजी एडिशन के साथ ही टिगोर (Tigor) के सीएनजी एडिशन की भी बुकिंग कुछ समय पहले ही शुरू की थी। बुकिंग के लिए लोगों को अपने नज़दीकी टाटा मोटर्स के डीलरशिप स्टोर पर जाकर इन्हें बुक करने की सुविधा दी गई है।

इंजन और गियरबॉक्स

एक रिपोर्ट के अनुसार इन सीएनजी गाड़ियों के लिए कंपनी सीएनजी किट के साथ 1.2 लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स भी देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें - सैकेंड हैंड गाड़ियों की बढ़ रही है देश में लोकप्रियता, ग्राहकों को पहले से ज़्यादा भरोसा

कितनी कीमत पड़ सकती है चुकानी?

एक रिपोर्ट के अनुसार टियागो के सीएनजी एडिशन की कीमत पेट्रोल वैरिएंट से करीब 30,000 रुपये ज़्यादा हो सकती है। वर्तमान में टियागो के पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Tesla की गाड़ियों में मिली सेफ्टी फीचर्स में खराबी, कंपनी ने वापस मंगवाई करीब 5 लाख गाड़ियां