कई सारे कारण हैं जिसकी वजह से ऑल्टो लोगों की फवेरेट हैं। कीमत और माइलेज के अलावा इस कार में सिटिंग स्पेस काफी है। पॉवर की बात करें तो 796cc मोटर इंजन लगा है जो 48bhp की पावर देता है।इसके अलावा ये गाड़ी वजन में काफी कम है जिसकी वजह से चलाने में आसान होती है। बात करें लुक्स की तो ऑल्टो देखने में आकर्षक है साथ ही ये गाड़ी मोजिटो ग्रीन, ग्रैनाइट ग्रे, ब्लैक, सिल्की सिल्वर, ब्लू, रेड, व्हाइट, ब्राउन जैसे 8 कलर्स में मिलती है।