7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये कार, 7 लोगों के बैठने की जगह और कीमत मात्र 3.86 लाख रुपए

बड़ी फैमिलीज के लिए आज की तारीख में ये कार बेहतरीन है कार की कीमत के साथ-साथ इस कार का माइलेज इस कार को मिडिल क्लास के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन बताता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 7 Oct 2019, 1:44 PM IST

datsun-go-plus-7.jpg

नई दिल्ली: हमारे देश में आज भी ज्वाइंट फैमिली कल्चर है एक फैमिली में कपल्स अपने बच्चों और माता-पिता के साथ रहते हैं यानि एक फैमिली में कम से कम 6 लोग तो होते ही हैं। ऐसे में एक गाड़ी से काम चलना थोड़ा मुश्किल होता है और दो गाड़ियां अफोर्ड करना मिडिल क्लास इंसान के लिए पॉसिबल नहीं है। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताएंगे जो ऐसी बड़ी फैमिलीज के लिए बेस्ट है और इसकी कीमत इतनी की किसी भी बजट में फिट हो जाए।

आने वाला है Maruti Suzuki Spresso का खास वेरिएंट, 30 किमी का देगी माइलेज

हम बात कर रहे हैं Datsun GO Plus की, जी हां इस कार में 7 लोगों के बैठने की जगह है और इसकी कीमत 5 सीटर हैचबैक से भी कम है। दिल्ली में इस mpv कार की एक्स-शो रूम कीमत 3.86 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।खैर ये तो बात हुई इस कार की कीमत की चलिए अब हम आपको इस कार के पॉवर और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

इंजन- इंजन की बात करें तो Datsun GO प्लस में 1.2L पेट्रोल इंजन लगा है जो 68PS पावर और 104Nm टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर दिए गये हैं। और हाल ही में इसे CVT गियरबॉक्स में भी लॉन्च किया है। इसका वजन 865kg से 882kg तक है। माइलेज की बात करें एक लीटर में यह कार 19.83 kmpl की माइलेज निकाल देती है ।

फीचर्स- कंपनी ने हाल ही में इस कार को अपडेट किया है और अब कंपनी ने सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स स्टैण्डर्ड, और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी जैसे फीचर्स भी दिये गए हैं।