4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Virus Impact : सूटकेस में पार्ट्स मंगाने को मजबूर हैं ऑटोमोबाइल कंपनियां

टाटा मोटर्स के सीईओ व एमडी गुएंटर बुशेक का कहना है कि ब्रिटेन जैसी ही स्थिति JLR के भारत के प्लांट में भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 Feb 2020, 12:44 PM IST

jaguar plant

jaguar plant

नई दिल्ली : Corona Virus ( कोरोना वायरस ) का असर हर बदलते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है । हालत ये है कि अब चीन पर निर्भर देश के उद्योग-धंधों पर भी इसका असर पड़ने लगा है। इस वायरस से हमारे देश में सबसे ज्यादा असर टेलीकॉम सेक्टर और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ रहा है। क्योंकि इन उद्योगों धंधो को मिर्माण के लिए कलपुर्जे चीन से आयात करने पड़ते हैं।

कारों के निर्माण में देरी की वजह से कारों की आपूर्ति वक्त पर नहीं हो पाती है। आलम ये है किTata Motors के स्वामित्व वाली JLR यानि जगुआर लैंड रोवर तो चीन से ऑटो पार्ट्स को सूटकेस में मंगा रही है। कोरोना वायरस की वजह से भारत ही नहीं ब्रिटेन में भी प्रॉडक्शन तनावपूर्ण स्थिति में है।

Honda Activa चलाने वालों के लिए बुरी खबर, लेटेस्ट मॉडल में मिल रही है खराबी

JLR ब्रिटेन की सबसे बड़ी कार निर्माता है। पूरे देश में इसकी तीन फैक्ट्रियां हैं और हर साल लगभग 4 लाख व्हीकल्स का निर्माण होता है। टाटा मोटर्स के सीईओ व एमडी गुएंटर बुशेक का कहना है कि ब्रिटेन जैसी ही स्थिति JLR के भारत के प्लांट में भी है। भारत में कंपनी स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है ताकि जैसे-जैसे हालात बदलें, प्रॉडक्शन स्ट्रैटेजी में बदलाव किया जा सके।

अलॉय व्हील या स्पोक व्हील, बाइक के लिए कौन होते हैं बेहतर

टाटा ग्रुप के एक सीनियर एग्जीक्यूटव ने माना कि फिलहाल हमारे देश में सप्लाई का यह संकट पैदा हुआ है। इस वक्त सबसे बड़ा चैलेंज कोरोना वायरस से सबसे ज्याा प्रभावित वुहान रीजन से पार्ट्स को बाहर निकालना है।

कंपनी का कहना है कि फिलहाल 10 दिनों के बाद सप्लाई का संकट विकट रूप ले लेगा और हालात यही रहे तो कंपनी को प्लांट बंद करने पर विचार करना पड़ेगा । यही वजह है कि कंपनी फिलहाल अपने आदमी को भेजकर सूटकेस में जरूरी पार्ट्स मंगा रही है।