4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलॉय व्हील या स्पोक व्हील, बाइक के लिए कौन होते हैं बेहतर

अलॉय व्हील और स्पोक व्हील में कौन ज्यादा बेहतर है पहले सिर्फ स्पोक व्हील्स का होता था इस्तेमाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 21 Feb 2020, 5:35 PM IST

Aloy wheel

नई दिल्ली : एक जमाना था जब बाइक में सिर्फ स्पोक व्हील का इस्तेमाल किया जाता है । स्टील के बने इन स्पोक व्हील्स की जगह अब अलॉय व्हील्स ने ले ली है । हालांकि अभी भी कुछ बाइक्स में स्पोक व्हील्स दिख जाते हैं लेकिन सवाल पैदा होता है कि आखिर इन दोनों में बेहतर कौन से हैं, और इस बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी क्या सिर्फ लुक्स की वजह से कंपनियों ने इनमें बदलाव किया या इसका संबंध राइडर की सुरक्षा से भी है। इसीलए आज यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अलॉय व्हील और स्पोक व्हील में कौन ज्यादा बेहतर है। तो चलिए शुरू करते हैं।

ज्यादा मजबूत होते हैं स्पोक व्हील्स -

स्पोक व्हील सिंगल पीस कास्ट व्हील से ज्यादा मजबूत होते हैं। आज भी हीरो एक्सपल्स 200 और रॉयल एनफील्ड हिमालयन जैसी ऑफ-रोड और एडवेंचर बाइकों में स्पोक व्हील का ही इस्तेमाल किया जाता है।

Kia Motors ने लॉन्च की Hi Limousine, शानदार फीचर्स से जीतेगी दिल

आसानी से टूटता नहीं है स्पोक व्हील-

स्पोक व्हील एक निश्चित कोण पर झटकों को सहन करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। यानि अगर ऊंचाई या ऊबड-खाबड़ रास्तों पर ये व्हील मुड़ भी जाएं तब भी इनकी मरम्मत की जा सकती है।

सस्ते होते हैं अलॉय व्हील- ये स्पोक व्हील से ज्यादा कठोर है और ज्यादा किफायती होते है। यानि कंपनियों को इनको लगाने पर इतना खर्चा नहीं करना पड़ता ।

शानदार फीचर्स से लैस है Mavox Honcho का नया हेलमेट, लगाना पसंद न करने वाले भी शौक से खरीदेंगे

राइड होती है आसान- अलॉय व्हील ज्यादा कठोर होते हैं, इसलिए ये ज्यादा हॉर्स पॉवर और टॉर्क सह सकते हैं, यही वजह है कि ये तेज गति पर भी बेहद स्थिर रहते हैं। इसे बनाने की प्रक्रिया भी पूरी तरह से ऑटोमैटिक है, जिससे रोजाना इसके कई यूनिट बनाए जा सकते हैं।

मेंटीनेंस- मेंटीनेंस की बात करें तो स्पोक व्हील्स में खराबी आने पर उन्हें पूरा तरह से खोलना पड़ता है और अलॉय व्हील्स टूट जाए तो मरम्मत होना पॉसिबल ही नहीं होता इन्हें सिर्फ बदला जाता है । इसलिए इन पर ज्यादा खर्च होता है ।