
kia carnival hi limousine
नई दिल्ली : किया मोटर्स ने इसी महीने kia carnival को लॉन्च किया है । अब एक महीने से कम समय में ही कंपनी इस कार का नया Hi Limousine वेरिएंट लेकर आई है। इस वेरिएंट को भी ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था । कंपनी इसे कार्निवल के टॉप मॉडल के रूप में इसे उतार सकती है।
Hi Limousine में मिलेगा बदला सिटिंग अरेंजमेंट-
किआ कार्निवल 3 वेरिएंट में मिल रही है। इसका टॉप वेरिएंट लिमोजिन है, इसमें 7 सीट दी गयी है, जिसमें बीच में कैप्टेन सीट रखी गयी है। इसके साथ ही दो 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि गए है। वहीं नए हाई लिमोजिन वैरिएंट में रूफ बॉक्स डिजाइन दिया गया है, जो कि मध्य पंक्ति में अधिक हेडरूम देने के लिए रखा गया है। इसके साथ ही इस वैरिएंट में बड़े एंटरटेनमेंट स्क्रीन दिए गए है व रूफ पर लगे लाइटिंग का कंट्रोल भी दिया गया है।
हाई लिमोजीन वेरिएंट कार्निवल का सबसे प्रीमियम वेरिएंट है। इसे कंपनी ने 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया है जो 200 बीएचपी की पॉवर व 440 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करती है। इसमें 8 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।
कीमत- कार्निवल को किआ मोटर्स ने 24.95 लाख रुपये से लेकर 33.95 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था । लेकिन लिमोजीन की कीमत इससे थोड़ी अधिक होगी ।
Updated on:
21 Feb 2020, 5:41 PM IST
Published on:
21 Feb 2020, 4:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.