4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mg Gloster खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दीवाली पर लॉन्च होगी ये एसयूवी

Mg Motors का कहना है कि दीपावली के वक्त इस कार को लॉन्च किया जा सकता है।ग्लोस्टर ( Gloster ) को कंपनी 2 सिटिंग कंफिग्रेशन के साथ पेश करेगी । एक 6 सिटिंग और दूसरी 7 सिटिंग अरेंजमेंट में पेश करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 21 Feb 2020, 3:43 PM IST

mg gloster

mg gloster

नई दिल्ली: Mg Motors ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी एसयूवी Mg Gloster की पहली झलक दिखाई थी और तभी से लोग उस कार का इंतजार कर रहे हैं। कार लवर्स जानना चाहते हैं कि आखिर ये कार कब लॉन्च होगी । Mg Motors का कहना है कि दीपावली के वक्त इस कार को लॉन्च किया जा सकता है। यानि अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो आपको दीवाली तक इंतजार करना होगा ।

चलिए अब हम आपको बताते हैं इस कार के डिजाइन, इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल के साथ, एलईडी टेल लाइट, शानदार ग्रिल देखने को मिलेंगे। ग्लोस्टर ( Gloster ) को कंपनी 2 सिटिंग कंफिग्रेशन के साथ पेश करेगी । एक 6 सिटिंग और दूसरी 7 सिटिंग अरेंजमेंट में पेश करेगी।

भोले भक्तों के लिए वरदान है ये बाइक, मात्र 8 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से उज्जैन खर्च केवल 648 रुपए

ग्लोस्टर के इंजन की बात करें तो इसे कंपनी सिर्फ एक इंजन 2.0-लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी । जो 221 बीएचपी की पॉवर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन के साथ कंपनी 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में पैनारोमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक टेल गेट, रूफ रेल और इसके साथ ही इसमें 21 इंच के अलॉय व्हील लगाए जाएंगे। इसके साथ ही टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टिविटी तकनीक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि देखने को मिल सकते है। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, इमरजेंसी ब्रेकिंग, ऑटोमेटिक पार्किंग और लेन कीपिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

एक बार फिर सड़कों पर होगी डबल-डेकर बसों की वापसी, जानें किस शहर में होगी ये शुरूआत

ग्लोस्टर भारत में कंपनी की तीसरी कार होगी इसके पहले कंपनी ने पिछले साल Mg Hector और इस साल ZS EV को लॉन्च किया है । दोनो ही कारों को मार्केट से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।

कीमत- MG Motors अपनी इस एसयूवी 40-50 लाख की रेंज में लॉन्च करेगी । और ये टोयोटो फॉर्च्यूनर को टक्कर देगी ।