scriptजगुआर ने भारत में लॉन्च की नई कार F-type SVR, 3.7sec. में पकड़ती है 100km/h की स्पीड | Jaguar launches Rang-topping F-Type SVR in india | Patrika News
कार रिव्‍यूज

जगुआर ने भारत में लॉन्च की नई कार F-type SVR, 3.7sec. में पकड़ती है 100km/h की स्पीड

भारत मे अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए जगुआर इंडिया ने यहां अपनी नई कार F-type SVR को लॉन्च किया है

Aug 27, 2017 / 05:00 pm

कमल राजपूत

F-type SVR

F-type SVR

जगुआर दुनिया में महंगी और लग्जरी कारें बनाने के लिए फेमस है। भारत मे अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए जगुआर इंडिया ने यहां अपनी नई कार F-type SVR को लॉन्च किया है। भारत में यह कार दो वेरिएंट में पेश की गई है एक कूपे वर्जन और दूसरा कनवर्टिबल ट्रिम वर्जन।
ये है दोनों वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत
कीमत की बात करें तो दिल्ली एक्सशोरूम में F-type SVR के कूपे वेरिएंट की कीमत 2.45 करोड़ रुपए रखी गई है जबकि इसके कनवर्टिबल ट्रिम वर्जन की प्राइस 2.63 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। भारत में इस कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसकी डिलीवरी आने वाले 5 से 6 माह में कर दी जाएगी।
इंजन और पॉवर स्पेसिफिकेशन
जब इस कार की कीमत करोड़ों में तो जाहिर से बात इस कार इंजन और फीचर्स काफी दमदार होंगे। आपको बता दें इस कार में Standard F-Type R की तरह 5.0 लीटर, V8 इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ यह कार 6500 RPM पर 575PS की पावर और 3500RPM पर 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करती है। इसका SVR वर्जन F-Type R के स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 25PS अधिक पावर और 20 न्यूटन मीटर अधिक टॉर्क जेनरेट करता है।
3.7 sec. में पकड़ती है 0 से 100kmph की स्पीड
इस इंजन को 8 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम से जोड़ा गया है। बात करें रफ्तार की तो इस मामले में इस कार का कोई सानी नहीं है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में यह मात्र 3.7 sec. का समय लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 322 किलोमीटर प्रति घंटा है। साथ ही इसके convertible trim वेरिएंट की टॉप स्पीड 314kmph है।

इन कारों को देगी कड़ी टक्कर
एयरोडायनैमिक डिजाइन के साथ जगुआर F-Type SVR कूपे में लाइटवेट टाइटैनियम एग्जॉस्ट और 20 इंच फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। जगुआर की यह कार मार्केट में मौजूद Mercedes-AMG GT R, Nissan GT-R और Porsche 911 Turbo S को कड़ी टक्कर देगी।

Home / Automobile / Car Reviews / जगुआर ने भारत में लॉन्च की नई कार F-type SVR, 3.7sec. में पकड़ती है 100km/h की स्पीड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो