1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lamborghini Huracan Evo RWD भारत में लॉन्च, कीमत 3.22 करोड़ रुपये

इस कार की बिक्री मार्केट में पहले से ही मौजूद ( lamborghini huracan evo ) ( 2020 lamborghini huracan evo ) और Huracan Evo Spyder के साथ की जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि इस नई कार की खासियत क्या है ( lamborghini huracan evo price )।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 29 Jan 2020, 4:30 PM IST

lamborghini huracan evo

lamborghini huracan evo

नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी सुपरकार्स के लिए मशहूर Lamborghini ने भारत में अपनी सुपरकार ( lamborghini huracan evo rwd ) ( रियर वील ड्राइव ) को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 3.22 करोड़ रुपये रखी गई है। इस कार की बिक्री मार्केट में पहले से ही मौजूद ( lamborghini huracan evo ) ( 2020 lamborghini huracan evo ) और Huracan Evo Spyder के साथ की जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि इस नई कार की खासियत क्या है ( lamborghini huracan evo price )।

2020 Maruti Suzuki Vitara Brezza petrol facelift फिर से हुई स्पॉट, दिखी SHVS बैजिंग

इंजन और पावर

Huracan Evo RWD में 5.2-लीटर का V10 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 610 PS का मैक्सिमम पावर और 560 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन इंजन 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन से लैस है। आपको बता दें कि कार का नाम में RWD को शामिल किया गया है जिसका मतलब है रियर वील ड्राइव, दरअसल इंजन में जो भी पावर जेनरेट होगी वो पिछले टायर्स में भेजी जाएगी। कंपनी का दावा है कि ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 3.3 सेकंड में पकड़ लेता है। इस कार की टॉप स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटा है।

डिजाइन और फीचर

डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने Evo RWD में नया फ्रंट स्प्लिटर और एयर इन्टेक दिया है। स्टैंडर्ड उराकन इवो से अलग लुक देने के लिए इस कार में अलग स्टाइल का रियर डिफ्यूजर भी दिया गया है। कार में ऐपल कारप्ले सपॉर्ट के साथ 8.4-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 19-इंच के अलॉय वील्ज हैं। ख़ास बात ये है कि ऑल वील ड्राइव कार से इसका वजन 33 किलोग्राम कम है जिससे इस कार को ड्राइव करना और ज्यादा आसन हो गया है साथ ही इससे कार की परफॉर्मेंस भी बढ़ेगी। इस कार में लैंबॉर्गिनी परफॉर्मेंस ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (P-TCS) का एक विशेष रूप से ट्यून किया गया वर्जन है, जिसमें स्ट्राडा, स्पोर्ट और कोर्सा ड्राइव मोड हैं।

कल भारत में लॉन्च होगी TVS Apache RR 310 BS6, स्पीड के मामले में नहीं है इसका कोई मुकाबला

कीमत

भारत में लॉन्च कर की गई Huracan Evo RWD की एक्स शोरूम कीमत 3.22 करोड़ रुपये रखी गई है। वहीं Huracan Evo की कीमत 3.73 करोड़ रुपये तो Huracan Evo Spyder की कीमत 4.1 करोड़ रुपये है।