1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में बिकती है सबसे ज्यादा Lamborghini, करोड़ों में मिलती है एक कार

अगर आपसे पूछा जाए कि लग्जरी कार Lamborghini देश के किस हिस्से में सबसे ज्यादा बिकती है तो? आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 Jan 2020, 5:27 PM IST

lamborghini urus

lamborghini urus

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा भाग है हर दिन सड़क पर बढ़ती गाड़ियों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि लग्जरी कार Lamborghini देश के किस हिस्से में सबसे ज्यादा बिकती है तो? आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन Lamborghini की सबसे ज्यादा बिक्री दक्षिण भारत के बैंग्लुरू में होती है।

50 फीसदी हिस्सेदारी बैंग्लुरू की-

भारत में लेम्बोर्गिनी की बिक्री में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले दक्षिण भारत रखता है। लेम्बोर्गिनी के इंडिया हेड शरद अग्रवाल के मुताबिक, दक्षिण भारत में बेंगलुरु की अग्रणी भूमिका है। कुल कारोबार में अधिकांश हिस्सा बेंगलुरु का है। कंपनी ने कहा कि दक्षिण भारत में कस्टमर सबसे ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।

17 Baleno की कीमत में बुक हो रही है ये suv, Lamborghini Urus से ज्यादा है कीमत

पूरे भारत में हैं 3 शोरूम-

भारत में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु तीन शहरों में लेम्बोर्गिनी ( Lamborghini ) के शो रूम हैं। बेंगलुरु शोरूम पूरे दक्षिण भारत में अपनी सेवाएं देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेम्बोर्गिनी पूरी दुनिया में तीन मॉडल की बिक्री करती है। इसमें sports utility vehicle Urus, Huracan और Aventador मॉडल हैं। भारत में बिकने वाली कंपनी के बेसिक मॉ़डल की कीमत 3.10 करोड़ रुपये है।