
aston martin dbx
नई दिल्ली:aston martin dbx को कंपनी ने हाल ही में शंघाई में लॉन्च किया था और ये कार न सिर्फ कार शौकीनों के लिए बल्कि कंपनी के लिए भी बेहद खास है । ये पहली बार है जब 106 साल के अपने इतिहास में कंपनी ने पहली बार suv सेगमेंट में अपनी कोई कार निकाली है। अब फाइनली कुछ दिनो पहले भारत में शोकेस हुई इस कार की बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है।
जी हां भारत में इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है ।इस एसयूवी को बुक कराने के लिए कंपनी ने जितनी रकम निश्चित की है, उसमें एक दो नहीं बल्कि 17 मारुति बलेनो खरीदी जा सकती हैं । जी हां दरअसल इस कार के लिए खरीदने वाले को 1 करोड़ की राशि टोकन अमाउंट के तौर पर जमा करनी होगी, और baleno की शुरूआती कीमत 5.68 लाख रू हैं । आपको बता दें कि कीमत की बात करें तो इस suv की कीमत 4 करोड़ रुपए है जो Lamborghini Urus की कीमत से भी ज्यादा है।
खैर ये तो बात हुई कीमत की बिक्री की बात करें तो ये कार 2020 की दूसरी छमाही में भारत में बिकनी शुरू हो जाएगी। बिक्री की बात करें तो भारत मे हर साल 15-20 एस्टन मार्टिन कारें खरीदी जाती है वहीं पूरी दुनिया में 6000 कारें बेची जाती हैं।
चलिए अब आपको बताते हैं Aston Martin DBX की कुछ खास बातें-
इंजन- DBX SUV में 4 लीटर वाला ट्विन टर्बो चार्ज्ड V8 इंजन से लैस है जो 542 bhp की पॉवर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये कार महज 4.5 सेकेंड में 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है जबकि टॉप स्पीड की बात करें तो ये 291 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चलाई जा सकती है।
Updated on:
26 Nov 2019, 3:32 PM IST
Published on:
26 Nov 2019, 3:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.