4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस इफेक्ट: Lamborghini ने बंद किया कारों का प्रोडक्शन, नहीं बनाएगी एक भी कार

कोरोना वायरस की वजह से इटली में भी हड़कंप मच गया है और वहां इस वायरस से 1016 लोगों की जान चली गई है। इस त्रासदी को देखते हुए दुनिया की नामी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी लैम्बॉर्गिनी ( Lamborghini ) ने दो हफ़्तों के लिए कारों के प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 13 Mar 2020, 5:45 PM IST

Lamborghini Production Stops

Lamborghini Production Stops

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था हिल चुकी है। ज्यादातर इंडस्ट्रीज कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हैं और ऑटोमोबाइल सेक्टर भी इसकी चपेट में आ चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कोरोना वायरस की वजह से इटली में भी हड़कंप मच गया है और वहां इस वायरस से 1016 लोगों की जान चली गई है। इस त्रासदी को देखते हुए दुनिया की नामी स्पोर्ट्स कार ( Sports Car ) निर्माता कंपनी लैम्बॉर्गिनी ( Lamborghini ) ने दो हफ़्तों के लिए कारों के प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है।

Polaris इंडिया ने लॉन्च किया Sportsman 570 ट्रैक्टर, 4 व्हील ड्राइव सिस्टम से है लैस

आपको बता दें कि कंपनी ने 25 मार्च तक प्लांट बंद रखने का ऐलान कर दिया है और इस बीच एक भी कार नहीं बनाई जाएगी। लैम्बॉर्गिनी कारों के प्रोडक्शन पर लगाई गई रोक पूरी तरह से अस्थाई है। स्थितियां सामान्य होने के बाद एक बाद फिर से कंपनी कारों का प्रोडक्शन जोर-शोर से शुरू कर देगी। एक ईमेल के जरिए भेजे गए बयान में कंपनी ने कहा है कि उत्तरी इटली के शहर बोलोग्ना स्थित प्लांट को बंद किया जा रहा है।

लैंबोर्गिनी के सीईओ स्टेफानो डॉमेनिसीली ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने यह कदम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और लोगों की सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए उठाया है। उनका कहना है कि वे हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार पर हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में सबसे ज्यादा लैम्बॉर्गिनी कारों की सप्लाई की जाती है उसके बाद दूसरे नंबर पर चीन का नाम है। पिछले साल जहां चीन में हॉन्ग कॉन्ग, मकाऊ में लैम्बॉर्गिनी ने 770 कारें बेचीं थीं वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में कंपनी 2734 कारें बेच चुकी हैं।

कोरोना वायरस इफेक्ट : अब आसमान छुएंगी बाइक और कार की कीमत, सर्विसिंग के लिए चुकानी पड़ेगी दोगुनी रकम!

आपको बता दें कि कंपनी ने कोरोना वायरस के खतरों को भांपते हुए ये कदम उठाया है। 25 मार्च के बाद हालात अगर सामान्य होते हैं तो कंपनी फिर इस कार का प्रोडक्शन शुरू कर देगी। प्रोडक्शन शुरू होने के बाद फिर से लैम्बॉर्गिनी कारों की आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।