4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Polaris इंडिया ने लॉन्च किया Sportsman 570 ट्रैक्टर, 4 व्हील ड्राइव सिस्टम से है लैस

काॅम्पैक्ट साइज़ वाला यह ट्रैक्टर देखने में किसी एटीवी ( ATV ) ( ऑल टरेन वेहिकल ) जैसा ही है लेकिन इसे अब एक ट्रैक्टर वाली खासियतों के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 13 Mar 2020, 4:48 PM IST

Polaris Sportsman 570 Tractor

Polaris Sportsman 570 Tractor

नई दिल्ली: दिग्गज एटीवी निर्माता कंपनी Polaris ने भारत में अपना पहला ट्रैक्टर पोलारिस स्पोर्ट्समैन 570 ( Polaris Sportsman 570 ) लॉन्च कर दिया है। पोलारिस स्पोर्ट्समैन 570 ट्रैक्टर पोलारिस की तरफ से भारत में पेश किया गया पहला रोड-लीगल वाहन है। काॅम्पैक्ट साइज़ वाला यह ट्रैक्टर देखने में किसी एटीवी ( ATV ) ( ऑल टरेन वेहिकल ) जैसा ही है लेकिन इसे अब एक ट्रैक्टर वाली खासियतों के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है।

ओडिशा में पिछले साल के मुकाबले 7.41 फीसदी घटी वाहनों की बिक्री

Polaris Sportsman 570 की लॉन्चिंग के दौरान पोलारिस इंडिया प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज दूबे ने कहा, ’’पोलारिस स्पोर्ट्समैन 570 ट्रैक्टर का लॉन्च भारतीय खेतों में मशीनों के इस्तेमाल की तस्वीर बदल देगा। भारत में इस लॉन्च के साथ हम टी प्लांटेशन, ऑर्किड फार्मिंग और अन्य किस्म के कृषि कार्यों को अंजाम दे पाएंगे।’’

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो Polaris Sportsman 570 में 34 हाॅर्स पावर वाला 4 स्ट्रोक 567 cc का इंजन लगाया गया है, इसके साथ ही ये ट्रैक्टर इलेक्ट्राॅनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम और 4डब्ल्यूडी फीचर्स से भी लैस है।

फीचर्स

आपको जानकर हैरानी होगी कि 567 cc यह ट्रैक्टर 810 किलोग्राम तक का वज़न उठाने में सक्षम है। आकार में किसी एटीवी जितना होने के बावजूद इतना ज्यादा भार उठाना इस ट्रैक्टर के लिए बड़ी बात है।

स्पोर्ट्समैन 570 ट्रैक्टर किसी आम ट्रैक्टर से हटकर कई तरह के रास्तों पर चल सकता है। ये संकरी जगहों पर भी अच्छी तरह चलता है। ट्रैक्टर में आपको 4 व्हील ड्राइव (4डब्ल्यूडी) सिस्टम भी मिलता है जिससे आपको इसे एक्सेलरेट करने पर तुरंत पावर महसूस होती है। यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चल सकता है। इस ट्रैक्टर में अंडरबाॅडी एयरफ्लो भी मिलता है जिससे ट्रैक्टर का इंजन गर्म नहीं होता और आवाज़ भी कम करता है।

इस ट्रैक्टर में फैक्ट्री फिटेड ’विंच एंड प्लाॅ माउंट प्लेट’ दी गई है जिसमें एग्रीकल्चर इक्विपमेंट्स को फिट किया जा सकता है। इसमें आप पेस्टीसाइड स्प्रेयर, कल्टीवेटर, डिस्कहैरो और यूटिलिटी कार्ट को आसानी से जोड़ सकते हैं। ट्रैक्टर के साथ आपको रोड साइड असिस्टेंस और एक साल की ऐक्स्टेंडेड वारंटी भी मिलती है।

कोरोना वायरस इफेक्ट : अब आसमान छुएंगी बाइक और कार की कीमत, सर्विसिंग के लिए चुकानी पड़ेगी दोगुनी रकम!

कीमत

अगर कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर को 7.99 लाख (एक्स शोरूम) रुपये की शुरूआती कीमत में खरीदा जा सकता है।