4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1-2 नहीं पूरी 26 गाड़ियों को ऑटो एक्सपो में पेश करेगी Tata Motors, जानें इनके नाम

75वें साल का जश्न मनाएगी टाटा मोटर्स ( tata motors ) ऑटो एक्सपो में कंपनी के स्टॉल की थीम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव वीइकल्स पर आधारित होगी ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 10 Jan 2020, 2:37 PM IST

tata motors competitors

tata motors competitors

नई दिल्ली : फरवरी में ऑटो एक्सपो की शुरूआत होगी और ऑटो एक्सपो 2020 के लिए सभी कार निर्माता कंपनियां बेहद उत्साहित है लेकिन फिलहाल इस इवेंट के लिए सबसे ज्यादा tata motors उत्साहित हैं। दरअसल टाटा मोटर्स ने इस साल 75वें साल में एंट्री की है और कंपनी अपने इस जश्न को ऑटो एक्सपो के माध्यम से सेलीब्रेट करने वाली है। कंपनी 2020 Auto Expo में 26 गाड़ियां प्रदर्शित करेगी। इनमें 12 पैसेंजर कारें और 14 कमर्शल वीइकल शामिल हैं। इनमें से 4 कारों को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

उम्मीद की जा रही है कि ऑटो एक्सपो में कंपनी अपनी नेक्सॉन फेसलिफ्ट ( Tata Nexon facelift ), नेक्सॉन ईवी ( nexon ev ), अल्ट्रॉज ईवी ( Altroz ev ) और अपनी अपकमिंग 7 सीटर फ्लैगशिप एसयूवी ग्रैविटस ( Gravitas ) को भी पेश करेगी।

टेस्टिंग के दौरान दिखी Tata की माइक्रो एसयूवी, जानें क्या होगा खास

ऑटो एक्सपो में कंपनी के स्टॉल की थीम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव वीइकल्स पर आधारित होगी । लेटेस्ट टेक्नॉलजी और इनोवेटिव वीइकल्स पर फोकस कर कंपनी अपने पोर्टफोलियो को स्ट्रांग बनाना चाहती है। टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी गुंटेर बुश्वेक ने अगले महीने होने वाले ऑटो एक्सपो को लेकर टाटा की योजना के बारे में कहा कि इसमें कंपनी कनेक्टेड, इलेक्ट्रिक, शेयर्ड और सेफ वीइकल्स पर ध्यान देगी।

ऑटो एक्सपो में Maruti XL5 से उठेगा पर्दा, टेस्टिंग के दौरान आई नजर