
Tata H2X new
नई दिल्ली: Tata Motors ने जेनेवा मोटर शो में अपनी माइक्रो एसयूवी का कॉंसेप्ट मॉडल पेश किया था । टाटा मोटर्स अब अपनी इस माइक्रो एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है। H2X नेम वाली इस माइक्रो एसयूवी को पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। खबरों की मानें तो फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में इस कार की पहली झलक देखने को मिल सकती है। टेस्टिंग के दौरान इस कार की कुछ तस्वीरे लीक हुई हैं जिससे इस कार के बारे में कई सारी बातें सामने आई हैं।
लीक तस्वीरों में टाटा की माइक्रो-एसयूवी काफी हद तक अपने कॉन्सेप्ट की तरह ही दिख रही है। इसका लुक ज्यादा स्क्वॉयर शेप में है और यह नेक्सॉन से अधिक बोल्ड दिख रहा है। X445 कोडनाम वाला यह एसयूवी टाटा के अल्फा प्लैटफॉर्म पर बनने वाला दूसरा मॉडल है।
टाटा मोटर्स इस कार को नेक्सॉन के नीचे रेंज में लाएगी लेकिन कीमत में ये रेनॉ की क्विड और मारुति की एस-प्रेसो से ज्यादा महंगी होगी।
इंजन-
टाटा की माइक्रो-एसयूवी में बीएस6 कम्प्लायंट 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है। यही इंजन टियागो में भी दिया गया है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे।
लॉन्चिंग- Tata H2X को इसी साल लॉन्चि किया जाएगा, लेकिन अभी इसकी कोई डेट कंफर्म नहीं है। इसके अलावा कंपनी नेक्सॉन ईवी, टाटा अल्ट्रोज और Gravitas भी इसी साल लॉन्च करने वाली है। Tata Altroz इसी 22 जनवरी को लॉन्च होनी है।
Updated on:
10 Jan 2020, 12:04 PM IST
Published on:
10 Jan 2020, 12:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.