4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो एक्सपो में Maruti XL5 से उठेगा पर्दा, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

मारुति वैगन आर का नया वर्जन है कई सारे बदलावों के साथ लॉन्च होगी वैगन आर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 8 Jan 2020, 4:45 PM IST

maruti suzuki xl5

maruti suzuki xl5

नई दिल्ली: 2019 में Maruti ने XL6 को लॉन्च किया था । इस साल कंपनी इस कार का 5 सीटर वर्जन लाने वाली है इस कार को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस करने की बात कही जा रही है। लेकिन आधिकारिक रूप से पहली झलक दिखाने से पहले ही इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।इस कार को वैगन आर का प्रीमियम वर्जन बताया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान देखे जाने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारुति की इस अपकमिंग कार में नई रेनो क्विड की तरह स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया जाएगा।

Maruti लाने वाला wagon r का लग्जरी वर्जन, जानें क्या होगा खास

इसके अलावा उम्मीद है कि इसमें वैगन आर से ज्यादा बड़े अलॉय व्हील्स (15-इंच) दिए जाएंगे, और बोनट के दोनों ओर एलईडी डे-टाइम रनिंग लैम्प्स (डीएआरएल) और बम्पर पर हेडलैम्प्स यूनिट को पोज़िशन किया जाएगा। इसके अलावा आपको बता दें कि ये कार पीछे से देखने पर बहुत हद तक वैगन आर जैसी दिखती है। एक्सएल5, मारुति वैगनआर का प्रीमियम वर्ज़न है ऐसे में इसकी बिक्री नेक्सा द्वारा की जाएगी।

फीचर्स की बात करें तो इस कार में वैगनआर वाले फीचर्स के अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी हेडलैम्प्स और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे। वहीं इंजन के लिए मारुति एक्सएल5( Maruti XL5 ) में वैगनआर वाला ही 1.2-लीटर BS6 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो क्रमशः 83PS की अधिकतम पावर और 113NM का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है।

Maruti WagonR इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग टली, जानें कब मार्केट में देगी दस्तक

कीमत- इसकी कीमत 5 लाख से 6.5 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है।

इन कारों से होगा मुकाबला- अपकमिंग Maruti XL5 का मुकाबला Hyundai Grand I10 Neos, Ford figo से होगा ।