
नई दिल्ली: Maruti suzuki की wagon r हमारे देश में काफी पॉप्युलर है कंपनी अब इस कार का प्रीमियम वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है । मारुति ने इसके नाम का ऐलान कर दिया है। वैगन आर का प्रीमियम वर्जन XL5 के नाम से मार्केट में आएगा और इसकी बिक्री nexa शोरूम से की जाएगी।
लुक्स औंड फीचर्स -
आपको बता दें कि हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दैरान स्पॉट किया गया है और तस्वीरों से इसकी कई सारी डीटेल्स सामने आ चुकी है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले प्रीमियम मॉडल में प्रमुख बदलाव इसके फ्रंट में देखने को मिलेंगे। नए मॉडल में नई डिजाइन की ग्रिल, नए हेडलैम्प, नए बंपर और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स होंगी। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प और करीब 180 mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिए जाने की उम्मीद है। पीछे की तरफ डिजाइन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं खबरों की मानें तो इस कार का इंटीरियर XL6 की तरह ब्लैक कलर में दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ नए फीचर भी देखने को मिल सकते हैं।
इंजन- वैगनआर का स्टैंडर्ड मॉडल फिलहाल 1-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आता है। लेकिन प्रीमियम मॉडल में कंपनी 1.2-लीटर वाला bs6 नार्म्स अनुसरित इंजन देने वाली है। प्रीमियम मॉडल के साथ भी 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी के विकल्प मिलेंगे।
यहां ध्यान देने लायक बात ये है कि मारुति अवैगनआर के प्रीमियम मॉडल को XL6 की थीम पर ला रही है । इस कार में उसी तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे जो xl6 में दिखे थे।
कीमत- कंपनी ने इस कार की कीमत के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है न ही अभी इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी दी है।
Updated on:
20 Sep 2019, 12:49 PM IST
Published on:
20 Sep 2019, 12:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.