4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti WagonR इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग टली, जानें कब मार्केट में देगी दस्तक

मारुति वैगन आर का इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा है लेकिन कंपनी ने इस कार की लॉन्चिंग थोड़े समय के लिए टाल दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 26 Oct 2019, 11:10 AM IST

electric_wagon_r.jpg

नई दिल्ली: Maruti अपनी पॉप्युलर कार wagon r का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है और इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। कंपनी इस कार को इसी साल लॉन्च करने वाली थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। maruti wagon r इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग फिलहाल के लिए टाल दी गई है। सरकार के नियमों और इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी को इसकी वजह बताया गया है। कंपनी ने कहा है कि 2020 तक इलेक्ट्रिक Maruti WagonR का ट्रायल नेस्क्ट-स्टेज में होगा।

थ्री व्हीलर स्कूटर के साथ yamaha मचाएगा तहलका, लुक ही नहीं फीचर्स भी है खास

दरअसल, फिलहाल सरकार की पॉलिसी का झुकाव टू-वीलर्स के इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर दिख रहा है, न कि पैसेंजर वीइकल्स की ओर। इसी वजह से मारुति सुजुकी देश में इलेक्ट्रिक वीकइल लॉन्च करने की जल्दी में नहीं है।

मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा, ' कि सरकार की प्राथमिकताएं बदल गई हैं और अब ज्यादा प्राथमिकताएं टू-वीलर्स को दी जा रही हैं। भार्गव ने कहा, 'इलेक्ट्रिक वैगनआर इस स्तर पर नहीं है कि इसे व्यावसायिक रूप से बेचा जा सके।'

Tata Altroz के बारे में आई ये बड़ी खबर, जानकर खुश हो जाएंगे आप

ऐसे में अगर अभी इलेक्ट्रिक वैगनआर को लॉन्च किया गया, तो ग्राहकों के लिए इसकी कीमत काफी ज्यादा होगी। यह आगे चलकर देश में इलेक्ट्रिक वीइकल्स के सेंटिमेंट्स को कम करेगा।