scriptHSSC Constable Recruitment 2021 Cancelled: पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई हरियाणा कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा | haryana police constable recruitment 2021 exam cancelled due to paper | Patrika News
नई दिल्ली

HSSC Constable Recruitment 2021 Cancelled: पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई हरियाणा कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा

पेपर लीक होने की वजह से हरियाणा कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा रद्द हो गई है। पेपर की हल की गई प्रतियां परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

नई दिल्लीAug 08, 2021 / 02:01 pm

Nitin Singh

हरियाणा कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा रद्द

हरियाणा कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा रद्द

नई दिल्ली। परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने शनिवार को पुलिस कांस्टेबलों भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। बता दें कि 7 अगस्त को परीक्षा का पहला दिन था, लेकिन परीक्षा आयोजित होने के कुछ ही देर बाद आंसर लीक होने की खबरें सामने आने लगी। जानकारी के मुताबिक भर्ती पेपर की हल की गई प्रतियां परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इसके चलते आयोग ने यह फैसला लिया है।
HSSC ने जारी किया नोटिस

HSSC ने एक नोटिस जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। आयोग ने कहा, ‘सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए अधिसूचित किया जा रहा है कि उपरोक्त परीक्षा जो 07 अगस्‍त 2021 और 08 अगस्‍त 2021 को दोनों पालियों में संपन्न हुई परिक्षाओं को रद्द किया जाता है। परीक्षा का नया कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। छात्रों को जो असुविधा हुई उसके लिए हमे खेद है।
यह भी पढ़ें

खुश खबरी: HSSC ने लेखपाल और ग्राम सचिवों के पदों पर निकाली 2385 वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

हालांकि, नोटिस में परिक्षाओं को रद्द करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं इस घटना के बाद से पिछले कई महीनों से परीक्षा के लिए दिन-रात एक कर तैयारी कर रहे राज्य के हजारों बेरोजगार युवाओं को बड़ा झटका लगा है।
कांग्रेस नेता ने सीएम खट्टर पर साधा निशाना

परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिलने के साथ ही इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‘यह (विभिन्न भर्तियों का) 28वां पेपर लीक है। एक बार फिर पुलिस कांस्टेबल का पेपर लाखों रुपए में बेचा गया है। कांग्रेस नेता ने सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर लाखों छात्रों के भविष्य के लिए कौन जिम्मेदार है।

Home / New Delhi / HSSC Constable Recruitment 2021 Cancelled: पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई हरियाणा कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो