1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुश खबरी: HSSC ने लेखपाल और ग्राम सचिवों के के पदों पर निकाली 2385 वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

सरकारी पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक गुड न्यूज सामने आई हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने लेखपाल और ग्राम सचिवों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Mar 2021, 4:51 PM IST

untitled_2.png

नई दिल्ली। लंबे समय से सरकारी पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC Recruitment 2021 ) ने लेखपाल और ग्राम सचिवों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं। सरकार ने इन पदों के लिए 2385 भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट ( hssc.gov.in ) पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC )की तरफ से भर्तियों के लिए विंडो ऑपन की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लाई किया जा सकता है।

Coronavirus: महाराष्ट्र में बेकाबू होते दिख रहे हालात, 24 घंटे में मिले कोरोना के 15,817 मरीज

याद रखें तारीख

आयोग की ओर से आवेदन की अंतिम तारीख 22 मार्च 2021 रखी है। यानी इस तारीख तक कोई भी उम्मीदवार अपना आवेदन जमा कर सकता है। जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 25 मार्च 2021 रखी गई है।

कुल कितने पर पदों पर भर्ती?

हरियाणा कर्मचारी आयोग ने ग्राम सचिवों के लिए 697 और लेखपाल के लिए 1100 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट्स वेरीफाई किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल: ममता को मिला सोरेन का साथ, चुनाव में TMC का सपोर्ट करेगी JMM

शैक्षाणिक योग्यता और आयु सीमा?

लेखपाल के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का स् नातक होना जरूरी है। जबकि इसके लिए उम्र सीमा 18 से 42 साल रखी गई है। इसके साथ ही ग्राम सचिव के लिए स्नातक होना आवश्यक है। हालांकि ऐज लिमिट इसके लिए भी समान ही रखी गई है।

Farmer Protest: किसानों ने गर्मियों से बचने की शुरू की तैयारी, बॉर्डर पर बनने लगे पक्के मकान

क्या है आवेदन शुल्क की धनराशि?

इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य वर्ग वालों को शुल्क के रूप में सौ रुपए जमा करने होंगे। हालांकि हरियाणा से इसी वर्ग की महिलाओं के लिए यह राशि आधी यानी 50 रुपए रखी गई है। वहीं, एससी व बीसी वर्ग के उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 25 रुपए देने होंगे। जबकि इसी वर्ग की महिलाएं 13 रुपए के शुल्क के साथ आवेदन कर सकती हैं।