
NEET UG 2021 Exam today In Tamilnadu
नई दिल्ली। NEET Result 2021. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। खास बात यह है कि इस बार सभी अभ्यिर्थियों को परीक्षा का परिणाम उनकी ई-मेल पर भेजा गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थी नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि नीट की परीक्षा इसी साल 12 सितंबर को आयोजित हुई थी।
तीन छात्रों ने हासिल की पहली रैंकिंग
अगर नीट यूजी के टॉपर की बात करें तो मृणाल कुटेरी (तेलंगाना), तन्मय गुप्ता (दिल्ली) और कार्तिक जी नायर (महाराष्ट्र) ने NEET UG 2021 में अखिल भारतीय एक नंबर रैंकिंग हासिल की है। जानकारी के मुताबाकि इन तीनों अभ्यर्थियों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं।
हफ्तों से इंतजार कर रहे थे छात्र
बता दें कि परीक्षा एजेंसी एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा के नतीजे व्यक्तिगत रूप से छात्रों को भेजकर चौंका दिया है। बता दें कि इस बार एनटीए ने रिजल्ट की तारीख के संबंध में घोषणा किए बिना ही परिणाम जारी कर दिया है। बता दें कि परीक्षा के बाद से अभ्यर्थी हफ्तों से नतीजों को लेकर किसी भी प्रकार की कोई अपडेट न मिलने से परेशान थे। वहीं ई-मेल पर परिणाम मिलने के बाद से अभ्यिर्थी खुश नजर आ रहे हं।
नीट यूजी के एक अभ्यर्थी ने बताया कि मैं काफी दिनों से परिणाम का इंतजार कर रहा था। आज जब ई-मेल खोला तो ‘no-reply-neet.nta.nic.in’ से एक ई-मेल आया हुआ था, जिसमें नीट (यूजी) स्कोर कार्ड अप्लीकेशन नंबर की सूचना देखकर हैरान रह गया। अभ्यर्थी का कहना है कि पहले तो मुझे लगा कि कोई मेरे साथ मजाक कर रहा है इसके बाद मैंने दोस्तों से बात की तो सबको ऐसा ही मेल आया था।
बता दें कि इस साल NEET UG के लिए रजिस्टर कराने वाले कुल 16.14 लाख उम्मीदवारों में से 95 प्रतिशत से अधिक आवेदकों ने परीक्षा दी थी। वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल नीट रिजल्ट जारी होने में काफी देरी हुई है। पिछले साल नीट का रिजल्ट 18 अक्टूबर को घोषित किया गया था।
Published on:
1 Nov 2021, 10:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.