यहां पर है नौकरियों के अवसर
योग अपने आप में एक विज्ञान है जिसे सीखने के लिए योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक की जरूरत होती है। इस समय भारत में ढेरों योग शिक्षण संस्थान हैं जहां योग शिक्षक के लिए काफी वैकेंसीज हैं। योगा टीचर के लिए आप रिसर्च, हेल्थ रिसॉर्ट, अस्पताल, जिम, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, हाउसिंग सोसाइटियां, कार्पोरेट घराने, टेलीविजन चैनल आदि में अच्छी सैलरी पर नौकरी पा सकते हैं। इसके अलावा आप योग एयरोबिक्स इंस्ट्रक्टर, योग थेरेपिस्ट, योग इंस्ट्रक्टर, योग टीचर, थेरेपिस्ट एंड नैचूरोपैथ्स, रिसर्च ऑफिसर के तौर पर भी काम कर सकते हैं।