11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में भारत बंद के दौरान 8784 गिरफ्तार

झारखंड पुलिस मुख्यालय के एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बंद के दौरान उपद्रवियों से निपटने के लिए पूरे राज्य में चौकस व्यवस्था की गयी थी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चाईबासा

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 10 Sep 2018, 6:51 PM IST

bharat bandh

bharat bandh

(रांची): कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा आहूत भारत बंद के दौरान सोमवार को झारखंड में शाम चार बजे तक 8784 लोगों की गिरफ्तारियां हुई और कुछ घंटों तक कैंप जेल तथा थाने में रखने के बाद सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।


यह प्रमुख नेता आंदोलन के दौरान हुए गिरफ्तार

झारखंड पुलिस मुख्यालय के एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बंद के दौरान उपद्रवियों से निपटने के लिए पूरे राज्य में चौकस व्यवस्था की गयी थी। उपद्रवियों को सड़क पर आते ही गिरफ्तार कर सभी जिला मुख्यालय में बनाये गसे कैंप जेल में रखा गया। बंद के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से अपराह्न चार बजे तक कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहास, पूर्व विधायक सरफराज अहमद, गीमाश्री उरांव, राज्यसभा सांसद धीरज साहु, विधायक सुखदेव भगत, इरफान अंसारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक नियेल तिर्की, बन्ना गुप्ता, राकेश रंजन, वरिष्ठ नेता अनूप केसरी, राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, भाकपा-माले के दीपंकर भट्टाचार्य समेत 8784 लोगों की गिरफ्तारियां हुई।


कहां हुई कितनी गिरफ्तारियां

राज्य में सबसे अधिक गिरफ्तारियां जमशेदपुर में 813 लोगों की गिरफ्तारियां हुई, वहीं रांची में 535, खूंटी में 30, गुमला में 441, सिमडेगा में 131, लोहरदगा में 380, चाईबासा में 140, सरायकेला में 392, पलामू में 178, गढ़वा में 301, लातेहार में 255, हजारीबाग में 391, रामगढ़ में 177, गिरिडीह में 609, कोडरमा में 304, चतरा में 157, बोकारो में 350, धनबाद में 482, दुमका में 315, देवघर में 618, जामताड़ा में 517, पाकुड़ में 165, गोड्डा में 378 और साहेबगंज में 707 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इन राज्यों में मिली बढते दामों से राहत

जहां पूरे देश में पेट्रोल डीजल की कीमत को लेकर हडकंप मचा है वहीं कुछ राज्यों की सरकारों ने इसमे राहत देने का प्रयास भी किया है। राजस्थान सरकार की ओर से शनिवार रात को पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैट में 4 % की कमी कर दी जिससे दाम में कमी आई। रविवार को आंध्रप्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पेट्रोल व डीजल के दामों में प्रति लीटर 2 रूपए की कटौती करने की ऐलान किया।