scriptकांग्रेस नेता का CM पर हमला, बोले-‘भूख से मौत व बेरोजगारी बढ़ने पर भी आशीर्वाद मांगना शर्मनाक’ | Jharkhand Congress Leaders Big Attack On Government | Patrika News
चाईबासा

कांग्रेस नेता का CM पर हमला, बोले-‘भूख से मौत व बेरोजगारी बढ़ने पर भी आशीर्वाद मांगना शर्मनाक’

प्रदेश कांग्रेस की ओर से बुधवार को कोल्हान प्रमंडल के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जनाक्रोश रैली आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया और सरकार पर जमकर निशाना साधा

चाईबासाOct 23, 2019 / 08:52 pm

Prateek

कांग्रेस नेता का CM पर हमला, बोले-'भूख से मौत व बेरोजगारी बढ़ने पर आशीर्वाद मांगना शर्मनाक'

कांग्रेस नेता का CM पर हमला, बोले-‘भूख से मौत व बेरोजगारी बढ़ने पर आशीर्वाद मांगना शर्मनाक’

(चाईबासा): प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को कोल्हान प्रमंडल के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जनाक्रोश रैली आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया और सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा की झारखंड में 21वीं सदी में भूख से मौत होने एवं उद्योग धंधों के बंद होने से बेरोजगारी बढ़ने के बाद भी झारखंड सरकार के मुखिया रघुवर दास लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि झारखंड बेईमान लोगों के साथ खड़ी है।


इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के नेता मधु कोड़ा ने कहा है कि झारखंड में मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस के जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि झारखंड में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत मानकी मुंडा माझी परगनैत ही जमीन के मालिक हैं, लेकिन उनके अधिकारों को ही सरकार छीन रही है। उन्होंने कहा कि जब जमीन के मालिक का ही अधिकार छीना जाएगा तो आम जनता का क्या होगा।

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार को आदिवासियों से लगाव नहीं है इसीलिए वनाधिकार कानून को लागू नहीं कर पा रही। साथ ही उन्होंने कहा कि खनिज निधि के पैसे का दुरुपयोग खनन क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों के साथ सरकार का किया गया धोखा है। रैली में आए लोगों को छत्तीसगढ़ से आए वहां राज्य सरकार के मंत्री कोसी लखमा सहित सांसद गीता कोड़ा व व अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

Home / Chaibasa / कांग्रेस नेता का CM पर हमला, बोले-‘भूख से मौत व बेरोजगारी बढ़ने पर भी आशीर्वाद मांगना शर्मनाक’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो