scriptपूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने भाजपा को बताया धोखेबाज, कहा- लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी… | Former Minister Babu singh Kushwaha big statement on Loksabha chunav | Patrika News
चंदौली

पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने भाजपा को बताया धोखेबाज, कहा- लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी…

उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में जातिगत जनगणना कराई जाए

चंदौलीOct 21, 2018 / 09:37 pm

Akhilesh Tripathi

Former Minister Babu singh Kushwaha

पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा

चंदौली. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में जातिगत जनगणना कराई जाए और जिसकी जितनी संख्या है उसके हिसाब से आरक्षण में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। पूरे प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है सभी लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, अच्छे दिन का वादा करने वाली बीजेपी सरकार ने देश को धोखा देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है और आगामी 2019 का चुनाव अपने दम पर पार्टी लड़ने के लिए तैयार है और यूपी के सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप लोग पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचायें और पार्टी के नीतियों से जन-जन को जोड़ें, यह पार्टी जन जन की पार्टी है और जन जन के अधिकार की लड़ाई लड़ रही है।
कुशवाहा गाजीपुर जनपद के जमानिया क्षेत्र के दरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से वाराणसी चहनिया धानापुर मार्ग से जमानिया जा रहे थे, रास्ते में धानापुर चौराहे पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कस्बा स्थित शहीद पार्क स्थल पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर सत्यवान सुरेश चंद्रबली बसंत मौर्य धनंजय प्रधान जय प्रकाश सुनील रामाश्रय अंगद प्रधान भंते महा कश्यप मुकेश कुमार मौर्य, धर्मराज, राकेश मौर्य, रमेश चंद्र कमलेश गहरवार, योगेंद्र, सुनील प्रदुम्न भंते बुद्ध ज्योति मधुकर प्रधान सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BY- SANTOSH JAISWAL

Home / Chandauli / पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने भाजपा को बताया धोखेबाज, कहा- लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो