scriptएकजुट होकर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, बूथ को मजबूत करने का संकल्प | sp bsp workers joint rally in chandauli show power | Patrika News
चंदौली

एकजुट होकर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, बूथ को मजबूत करने का संकल्प

कार्यकर्ता मजबूत रहेगा तो बूथ भी मजबूत होगा

चंदौलीFeb 26, 2019 / 09:30 pm

Ashish Shukla

up news

एकजुट होकर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, बूथ को मजबूत करने का संकल्प

चंन्दौली. लोक सभा चुनाव नजदीक आते ही सपा व बसपा के कार्यकर्ताओं ने अब अपना रुख गांवों की ओर कर दिया ।मंगलवार को सैयदराजा विधानसभा के कमालपुर कस्बा में गठबंधन को लोकसभा चुनाव को अपना बूथ फतह करने का पाठ नेताओ ने कार्यर्ताओं को पढ़ाया ।
अपने सम्बोधन में जिला प्रभारी बूथ कमेटी डॉ वीरेंद्र कुमार विन्द ने कहा कि कार्यर्ताओं को अपना बूथ जितने की रणनीति बनाकर जीतना है। वही बसपा जिला अध्यक्ष घनशयाम ने कहा बहनजी का निदेश है कि इन सपा बसपा महा गठबंधन को कार्यकर्ता दिलो जान से लग जायऔर सामन्त वादी सरकार को अपने प्रदेश में रहने की उपस्थिति दर्ज करादे इसमें कार्यकर्ता को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है।
सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह लोक सभा चुनाव पार्टी के व कार्यकर्ताओं के मन सम्मान का चुनाव है। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ अपने गांव में जाकर देश व प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठे कामो को बताएं और लोगो को आगाह कर अपना बूथ मजबूत रखे अन्यथा भाजपा के लोग फिर झूठ का पाठ पढ़कर लोगो को अपने ओर कर लेंगे।
इस दौरान कार्यकर्ताओ को पूर्व विधायक ने पेन, डायरी, झोला, टोपी, गमछा, झण्डा देकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। बैठक के दौरान दयाराम यादव ,राजेश यादव, जगमेंद्र यादव, मुरलीधर ,भट्टन बिंद, जयनाथ,अंगद,किशोर ,सुरेश ,यमुना,सुनिल ,इन्दल यादव,हवलदार यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।बै ठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व संचालन रामजन्म यादव ने किया।

Home / Chandauli / एकजुट होकर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, बूथ को मजबूत करने का संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो