scriptपरिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, 54 वाहनों का काटा चालान | Transport Department cut challaned 54 overload trucks | Patrika News
चंदौली

परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, 54 वाहनों का काटा चालान

चालान से तीस लाख राजस्व का फायदा

चंदौलीOct 22, 2019 / 10:30 am

sarveshwari Mishra

challan

challan

चंदौली. पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसके दौरान 54 गाड़ियों का चालान किया गया। चालान के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चालक रास्ता बदलकर सफर करते नजर आए। वाहनों की जांच-पड़ताल की गई तो क्षमता से अधिक भार लादकर व अधूरे कागजातों के सहारे परिवहन कर रहे 54 ओवरलोड ट्रक का का चालान कर दिया गया।

दरअसल, ओवरलोड वाहनों की चपेट में आने से मौतों पर आमजन के विरोध प्रदर्शन के बाद परिवहन व पुलिस विभाग सक्रिय हुआ है। एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने हाईवे पर पंचफेड़वा, अलीनगर, झांसी, गंजख्वाजा आदि गांवों के समीप चेकिग अभियान चलाया। ट्रकों व मालवाहकों के कागजातों की जांच-पड़ताल की गई। अभियान के दौरान 55 वाहन क्षमता से अधिक भार लादकर सफर करते पाए गए। वाहन चालकों के पास पूरे कागजात भी नहीं थे। इस पर वाहनों का चालान कर दिया गया। हाईवे पर कई स्थानों पर चेकिग से वाहन चालकों में खलबली मची रही। चालक हाईवे किनारे वाहन खड़ाकर चेकिग बंद होने का इंतजार करते रहे। वहीं कइयों ने तो रास्ता ही बदल दिया। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान 55 वाहनों का चालान किया गया। अभियान आगे भी चलता रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तय है। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय विनय कुमार, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, सीओ यातायात नीरज सिंह, पीटीओ राजेश्वर कुशवाहा, अलीनगर एसओ समेत अन्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो