scriptपंजाब में भाजपा की नई प्लानिंग, आठ नेताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी | BJP Punjab president Ashwani kumar sharma appointed news office bearer | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

पंजाब में भाजपा की नई प्लानिंग, आठ नेताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पंजाब को 33 जिलों में बांटकर तीन जोन बनाए हैं।

चंडीगढ़ पंजाबMay 20, 2020 / 11:35 am

Bhanu Pratap

Ashwani kumar sharma

Ashwani kumar sharma

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब भाजपा संगठन को सुदृढ़ता व मजबूती देने के लिए और पार्टी के कार्य में गति लाने के लिए प्रदेश के 33 जिलों को तीन जोनों में बाँट कर प्रदेश के तीनों महामंत्रियों को अतिरिक्त 11 जिलों का कार्यभार सौंपा है।
किसे कौन सा जिला मिला

जोन नंबर 1 का प्रभारी जीवन गुप्ता को बनाते हुए उन्हें अमृतसर शहरी, अमृतसर देहाती, तरनतारन, बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट, मोगा, जगराओं, बरनाला, संगरूर 1, संगरूर 2 का प्रभारी बनाया है। जोन नंबर दो के 11 जिलों में महामंत्री डॉ सुभाष शर्मा को मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर उत्तरी, जालंधर दक्षिणी, जालंधर शहरी, होशियारपुर, मुकेरियां, खन्ना के जिले सौंपे हैं। प्रदेश महामंत्री मलविंदर सिंह कंग को लुधियाना, मानसा, पटियाला नार्थ, पटियाला साउथ, पटियाला शहरी, बठिंडा देहाती, बठिंडा शहरी, फ़िरोज़पुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट का प्रभार सौंपा है।
मोर्चा प्रभारी

इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी वरिंदर कौर थादीं, किसान मोर्चा का प्रभारी तरलोचन सिंह गिल, युवा मोर्चा का प्रभारी राजेश हनी, बीसी मोर्चा का प्रभारी एसएस चन्नी और एससी मोर्चा का प्रभारी राजेश बग्गा को बनाया है। प्रमुख नेताओं को प्रभार सौंपने के घोषणा करते हुए आशा व्यक्त की कि काम के विभाजन से पार्टी के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी और प्रमुख नेता अपने अपने जिलों में पार्टी के प्रचार-प्रसार करके संगठन को मजबूती देते हुए पंजाब में पार्टी को बुलंदियों तक ले कर जाएंगे।

Home / Chandigarh Punjab / पंजाब में भाजपा की नई प्लानिंग, आठ नेताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो