scriptडाक्टर के घर से १५० सवरन सोने के जेवर चोरी | 150 savaran gold jewelery stolen from doctor's house | Patrika News
चेन्नई

डाक्टर के घर से १५० सवरन सोने के जेवर चोरी

तिरुवेरकाडु स्थित एक डाक्टर के घर से १५० सवरन सोने जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है।

चेन्नईMar 14, 2019 / 12:23 pm

PURUSHOTTAM REDDY

चेन्नई. तिरुवेरकाडु स्थित एक डाक्टर के घर से १५० सवरन सोने जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार संथानम और जयलक्ष्मी का बेटा सिद्धार्थ (३०) को-ऑपरेटिव नगर में रहते हैं। संथानम की तबीयत सहीं नहीं होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे देखने के लिए रोजाना जयलक्ष्मी जाती थी। बुधवार को दोनों मां-बेटे जब अस्पताल से घर लौटे तो उन्होंने देखा घर का दरवाजा खुला पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो कमरे की अलमारी भी खुली पड़ी थी और उसमें रखे करीब १५० सवरन सोने के जेवर और ३ लाख रुपए नकदी गायब थे। मामले की शिकायत तिरुवेरकाडु पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है।
————————————————-

बारकर्मी की हत्या के आरोप में सुपरवाइजर गिरफ्तार
चेन्नई. मदुरावायल स्थित एक तस्माक शॉप के सुपरवाइजर को बारकर्मी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आलपाक्कम में एक तस्माक की दुकान में महेंद्रन नामक व्यक्ति बारकर्मी के तौर पर काम करता था। ११ मार्च को दुकान के सुपरवाइजर राजा और महेंद्रन के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान राजा ने महेंद्रन को बुरी तरह पीटा और उसका सिर पकडक़र दीवार से भिड़ा दिया। इस घटना में महेंद्रन बुरी तरह घायल हो गया। अन्य कर्मचारियों ने उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। उसके बाद मदुरावायल पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Chennai / डाक्टर के घर से १५० सवरन सोने के जेवर चोरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो