script1 अक्टूबर से राज्य भर में 702 एसी बसों का फिर से शुरू होगा संचालन: परिवहन मंत्री | 702 AC buses to resume service in Tamil Nadu after second wave | Patrika News
चेन्नई

1 अक्टूबर से राज्य भर में 702 एसी बसों का फिर से शुरू होगा संचालन: परिवहन मंत्री

राज्य के परिवहन मंत्री आरएस राजकन्नप्पन ने शुक्रवार को बताया कि परिवहन निगम की 702 एसी बसों का आगामी 1

चेन्नईSep 24, 2021 / 05:43 pm

Vishal Kesharwani

1 अक्टूबर से राज्य भर में 702 एसी बसों का फिर से शुरू होगा संचालन: परिवहन मंत्री

1 अक्टूबर से राज्य भर में 702 एसी बसों का फिर से शुरू होगा संचालन: परिवहन मंत्री


चेन्नई. राज्य के परिवहन मंत्री आरएस राजकन्नप्पन ने शुक्रवार को बताया कि परिवहन निगम की 702 एसी बसों का आगामी 1 अक्टूबर से फिर से संचालन शुरू होगा। कोरोना की दूसरी लहर के कारण पिछले 140 दिनों से बसों का संचालन बंद था। यहां जारी एक विज्ञप्ति में मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 1 अक्टूबर से इन बसों के संचालन को शुरू करने का आदेश दिया है। गत 10 मई से एसी बसों की सेवाओं को रोका गया था।

 

कुल 702 एसी बसों में से 60 बसों का संचालन एमटीसी की 48 बसों सहित टाउन बस रूटों पर किया जाएगा। शेष बसें अंतर जिला और अंतर राज्य मार्गों में चलेंगी। राजकन्नप्पन ने बताया कि पूर्ण रखरखाव और कीटाणुशोधन के बाद ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। राज्य की जनता से इन बसों का उपयोग करने का आग्रह किया जा रहा है। लोग मास्क पहनने समेत अन्य प्रोटोकॉल का पालन कर इन बसों में यात्रा कर सकते हैं।

 


हैंड सैनिटाइज करने के बाद ही यात्रियों को बसों में चढऩे की अनुमति होगी।
अधिकारियों को बस कंडक्टरों के माध्यम से हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 10 मई को निलंबित की गई बस सेवाओं को 21 जून से शहर में आंशिक रूप से फिर से शुरू की गई थी, जबकि जिलों के बीच बस सेवा 5 जुलाई से फिर से शुरू हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो