scriptCAA के समर्थन में भाजपा का अभियान जनवरी से | BJP campaign in support of CAA from January | Patrika News
चेन्नई

CAA के समर्थन में भाजपा का अभियान जनवरी से

भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal), स्मृति ईरानी (Smriti Irani), राजकुमार सिंह, वी. मुरलीधरन, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पंडा और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव समेत करीब १७ लोगों को अभियान की टीम में शामिल किया
 

चेन्नईDec 30, 2019 / 06:08 pm

MAGAN DARMOLA

CAA के समर्थन में भाजपा का अभियान जनवरी से

CAA के समर्थन में भाजपा का अभियान जनवरी से

चेन्नई. संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ राज्य में लगातार हो रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री, सांसद और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जनवरी के पहले सप्ताह से राज्य का दौरा कर कानून के पक्ष में अभियान कर डीएमके द्वारा फैलाई जा रही गलत जानकारी पर पलटवार करेंगे। भाजपा हाईकमान द्वारा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, राजकुमार सिंह, वी. मुरलीधरन, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पंडा और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव समेत करीब १७ लोगों को अभियान की टीम में शामिल किया गया है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवादी, सीएन अश्वत नारायण के अलावा तीन अन्य पदाधिकारी भी अभियान के लिए टीम का हिस्सा होंगे। इसके अलावा आठ पदाधिकारियों को मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि सीएए के विरोध में राज्य भर में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। डीएमके ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर हाल ही सीएए के विरोध में एक मेगा रैली भी निकाली थी। इसके अलावा स्थानीय निकाय चुनाव के बाद प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी भी दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो