scriptINX media case: राज्य सरकार पर केंद्र का शासन : कांग्रेस | Center rule on state government: Congress | Patrika News
चेन्नई

INX media case: राज्य सरकार पर केंद्र का शासन : कांग्रेस

INX Media आईएनएक्स मीडिया घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम के दिल्ली वाले आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई अधिकारियों के पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री भाजपा नीत केंद्र सरकार पर देश के लोकतंत्र को खतरा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

चेन्नईAug 22, 2019 / 01:30 pm

shivali agrawal

राज्य सरकार पर केंद्र का शासन : कांग्रेस

राज्य सरकार पर केंद्र का शासन : कांग्रेस

-चिदंबरम पर निशाना साधने को लेकर केंद्र की निंदा
चेन्नई. आईएनएक्स मीडिया INX media घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम chidambaram के दिल्ली वाले आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई अधिकारियों के पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री भाजपा नीत केंद्र सरकार पर देश के लोकतंत्र को खतरा पहुंचाने का आरोप लगाया है। टीएनसीसी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के तमिलनाडु प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते थे। उन्होंने देश को एकजुट करने के लिए खुद को न्योछावर कर दिया, लेकिन मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही है जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ सकती है। तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा गत लोकसभा चुनाव में सफलता मिलने के बाद हम शांत नहीं बैठेंगे बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसी बीच टीएनसीसी अध्यक्ष के.एस अलगिरी ने चिदंबरम पर निशाना साधने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की। उन्होंने पूछा कि चिदंबरम ने क्या गलती की है? मात्र आरोप लगना अपराध नहीं हो सकता। राज्य में गुलामों का शासन है और उन पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है।
इससे पहले एक बैठक को संबोधित करते हुए टीएनसीसी के पूर्व अध्यक्ष ईवीकेएस इलंगोवन ने राजनीतिक दलों के नेताओं को धमकाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने को लेकर भाजपा सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा राजनीतिक दलों के नेता घर-घर जाकर अभियान चलाकर अपना आधार मजबूत करते हैं लेकिन भाजपा इन एजेंसियों का इस्तेमाल कर खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने कहा चिदंबरम के आवास पर सीबीआई का जाना भाजपा के भय को दर्शाता है।

Home / Chennai / INX media case: राज्य सरकार पर केंद्र का शासन : कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो