scriptअंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर विशेष, मौजूदा तनाव भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे से गायब हो रही खुशी | INTERNATIONAL DAY OF HAPPINESS 2022 | Patrika News
चेन्नई

अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर विशेष, मौजूदा तनाव भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे से गायब हो रही खुशी

अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर विशेषमौजूदा तनाव भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे से गायब हो रही खुशी

चेन्नईMar 19, 2022 / 11:41 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

INTERNATIONAL DAY OF HAPPINESS 2022

DURGA RAM GODARA

चेन्नई. मौजूदा तनाव भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे से खुशी गायब हो गई है। लोग खुश रहने के लिए लॉफ्टर क्लब का सहारा लेने लगे हैं। भागमभाग जिंदगी में लोगों को अपने घर-परिवार के लिए समय ही नहीं है। लोगों के चेहरे की मुस्कराहट तनाव और अवसाद के चलते गायब होने लगी है। इससे शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसा माना जाता है कि जो समाज खुश रहता है वह समाज सबसे ज्यादा प्रगति करता है। जो देश सबसे ज्यादा खुशहाल है वह सबसे ज्यादा आर्थिक उन्नति भी करता है। अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस पर यह प्रण लें कि खुश रहने के लिए किसी एक दिन का इंतजार करने के बजाय हर पल में खुशी का लम्हा तलाशने का प्रयास करें।
कब हुई शुरुआत
हर साल 20 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार 2013 में मनाया गया था। जब संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव पेश कर अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हैप्पीनेस यानी खुशी के प्रति जागरूक करना है।
एंडोर्फिन नामक हार्मोन के उत्सर्जन से खुशी
शरीर विज्ञान के अनुसार एंडोर्फिन नामक हार्मोन के उत्सर्जन से खुशी महसूस होती है। दर्द का अहसास कम हो जाता है। इसके लिए रुचि के विषय का कोई शामिल करना उचित रहता है जैसे खेल ,संगीत सुनना, परिवार के समय बिताना, पर्यटन यात्रा आदि प्रमुख माने जाते रहे है। निश्चित रूप से इसके द्वारा प्रसन्नता की सहज अनुभूति होती है।
…………………..


परिवार के साथ कुछ वक्त गुजारना चाहिए
जाट समाज तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष दुर्गाराम गोदारा कहते हैं, अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस का विशेष महत्व है। यह दिन लोगों को खुश रहने के लिए जागरूक करता है। आज लोगों को भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ वक्त अपने परिवार के साथ कुछ वक्त गुजारना चाहिए। खुश रहना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है । यदि व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ और खुश है तो निश्चित ही उसकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। विश्व प्रसन्नता दिवस पर हम सभी हमेशा खुश रहने और स्वयं से जुड़े लोगों को खुश रखने का संकल्प ले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो