scriptमोदी सरकार ने राज्यपालों को बना लिया है भाजपा का महासचिव | Modi government has created governors BJP general secretary | Patrika News
चेन्नई

मोदी सरकार ने राज्यपालों को बना लिया है भाजपा का महासचिव

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार राज्यपालों को भाजपा का महासचिव के रूप में तब्दील…

चेन्नईFeb 15, 2019 / 12:46 am

मुकेश शर्मा

Modi government has created governors BJP general secretary

Modi government has created governors BJP general secretary

चेन्नई।राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार राज्यपालों को भाजपा का महासचिव के रूप में तब्दील कर रही है। साथ ही स्टालिन ने पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी द्वारा उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया।

स्टालिन ने ट्वीट कर कहा कि पुदुचेरी में असामान्य राजनीतिक स्थिति के लिए उपराज्यपाल का जिम्मेदार होना असंवैधानिक है। यह एक उदाहरण है कि भाजपा सरकार राज्यपालों को उनके पार्टी महासचिवों के रूप में तब्दील कर रही है।

एक बार फिर राज्यपाल के पद की जरूरत पर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले नारायणसामी और उनके पांच मंत्रियों का किरण बेदी के आधिकारिक आवास के बाहर दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी है। उल्लेखनीय है कि नारायणसामी ने बुधवार को काली शर्ट और काली धोती पहनकर अपना विरोध शुरू किया था।

वह बेदी के खिलाफ उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की इजाजत नहीं देने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और डीएमके के विधायक भी प्रदर्शन में उनका साथ दे रहे हैं। नारायणसामी ने बेदी पर पुदुचेरी सरकार के कामकाज में दखल देने का आरोप लगाया है।

Home / Chennai / मोदी सरकार ने राज्यपालों को बना लिया है भाजपा का महासचिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो