scriptजमीन विवाद को लेकर दो लोगों पर गोली चलाने के आरोप में थिएटर मालिक गिरफ्तार | Movie hall owner arrested after shooting two people over land dispute | Patrika News
चेन्नई

जमीन विवाद को लेकर दो लोगों पर गोली चलाने के आरोप में थिएटर मालिक गिरफ्तार

यहां पलनी के अप्पर स्ट्रीट में सोमवार को जमीन विवाद के चलते दो लोगों पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने थिएटर मालिक को गिरफ्तार किया है।

चेन्नईNov 16, 2020 / 05:44 pm

Vishal Kesharwani

जमीन विवाद को लेकर दो लोगों पर गोली चलाने के आरोप में थिएटर मालिक गिरफ्तार

जमीन विवाद को लेकर दो लोगों पर गोली चलाने के आरोप में थिएटर मालिक गिरफ्तार


दिंडीगुल. यहां पलनी के अप्पर स्ट्रीट में सोमवार को जमीन विवाद के चलते दो लोगों पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने थिएटर मालिक को गिरफ्तार किया है। गोली की चपेट से घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अक्करैपट्टी गांव निवासी एलंगावन नामक व्यक्ति का अप्पर स्ट्रीट में एक प्लाट है। नटराजन, जो कि व्यापारी है, का उसी इलाके में थिएटर है और उसने प्लाट में कुछ हिस्सा उसका होने का दावा किया। इसी बीच एलंगावन अपने पलनीस्वामी और सुब्रमणि नामक रिश्तेदारों के साथ अपने जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचा। इस बात की जानकारी के बाद नटराजन वहां पहुंचा और उन लोगों को ऐसा करने से रोकने लगा।

 

जिसके बाद उन लोगों में काफी बहस हो गई तो नटराजन ने तत्काल तीनों पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस दौरान एलंगावन बचाव के लिए भागा, लेकिन पलनीस्वामी और सुब्रमणि बुलेट लगने से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद डीएसपी शिवा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि एक व्यक्ति को कोयम्बत्तूर के निजी अस्पताल में रैफर किया गया है। घटना में इस्तेमाल किए गए गन का 2019 में लाइसेंस रद्द हो गया था और नटराजन ने 2020 में नविनीकरण के लिए आवेदन किया था। घटनाक्रम पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो