scriptएण्णूर बंदरगाह के निकट समंदर में फिर तेल रिसाव | Oil leaks again in the sea near Ennur port | Patrika News
चेन्नई

एण्णूर बंदरगाह के निकट समंदर में फिर तेल रिसाव

विशाखापत्तनम से आएगा समुद्र पहरेदार

चेन्नईNov 18, 2018 / 08:53 pm

P S VIJAY RAGHAVAN

Oil leaks again in the sea near Ennur port

एण्णूर बंदरगाह के निकट समंदर में फिर तेल रिसाव

चेन्नई. एण्णूर बंदरगाह के निकट समंदर में एक बार फिर तेल के रिसाव और फैलाव से सनसनी फैल गई। इसकी भनक लगते ही तटरक्षक बल के जहाज तत्काल स्थिति का जायजा लेने प्रभावित क्षेत्र की तरफ कूच कर गए। सूत्रों के अनुसार शनिवार रात एलपीजी वाहक जहाज एम. डी. कोरल एण्णूर बंदरगाह पहुंचा। जहाज के तट से सटने और लंगर डालने के बाद माल उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई।
अलसुबह चार बजे कर्मचारियों ने देखा कि जहां जहाज लंगर डाले हुए है उसके पास समंदर में तेल की परत फैली हुई है। जहाज के इंजन को चलाने के लिए जरूरी फर्नस ऑयल के लीक होने का पता चला, इस बारे में तत्काल पोर्ट के सुरक्षा प्राधिकारियों को अवगत कराया गया। इन अधिकारियों ने तुरंत समुद्र पर बनी तेलीय सतह की जांच की।

फिर वरिष्ठ अधिकारियों ने तेल के रिसाव को रोकने, समुद्र में बनी तेलीय सतह को नियंत्रित करने व इसे बाहर निकालने को लेकर चर्चा की। आपसी मशविरे के बाद चेन्नई पोर्ट पर तैनात भारतीय तटरक्षक बल के दो गश्ती जहाजों को फौरन मौके के लिए रवाना कर दिया गया। एण्णूर पोर्ट प्रशासन ने तट पर खड़े जहाजों को वहां से हटाने तथा नए जहाजों के प्रवेश को तात्कालिक तौर पर पाबंद कर दिया है।
समंदर में तेल के फैलाव से हुए प्रदूषण को दूर करने के लिए तटरक्षक बल के विशेष जहाज ‘समुद्र पहरेदारÓ को विशाखापत्तनम से बुलाया गया है। यह जहाज संभवत: सोमवार को एण्णूर पहुंचेगा। स्थानीय तौर पर समंदर में विकसित हुई तेलीय परत पर समुद्री पुलिस के हेलिकॉप्टर के जरिए निगरानी शुरू कर दी गई है।

काबिले गौर है कि २०१६ में एण्णूर पोर्ट के निकट दो तेल वाहक जहाजों में हुई टक्कर के बाद समंदर में लाखों टन तेल का रिसाव हो गया था। इस वजह से नार्थ चेन्नई में बसे लोग खासे प्रभावित हुए थे। इससे समुद्री जीवराशि को भी खूब नुकसान पहुंचा था। इस पृष्ठभूमि में उक्त तेल रिसाव की घटना ने सभी को चिंतित कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो