scriptसमझें अगली पीढ़ी को | Understand the next generation | Patrika News
चेन्नई

समझें अगली पीढ़ी को

स्थानीय तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कार्यशाला कनेक्शन विद नेक्स्ट जनरेशन मदुरै तेरापंथ महिला मण्डल के…

चेन्नईJun 23, 2019 / 11:44 pm

मुकेश शर्मा

Understand the next generation

Understand the next generation

चेन्नई।स्थानीय तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कार्यशाला कनेक्शन विद नेक्स्ट जनरेशन मदुरै तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वावधान में रखी गई। सहमंत्री दीपिका फुल्फगर ने बताया कि कार्यशाला की मुख्य वक्ता लता कोठारी थी। अध्यक्ष ने कहा कि हमें अनेकांत का सिद्धांत अपनाना चाहिए। हमेशा बड़े ही सही हों जरूरी नहीं, हमें अगली पीढ़ी के पॉइंट ऑफ व्यू को भी समझना चाहिए और समय के साथ खुद में भी बदलाव लाना चाहिए। ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान न हो इसलिए हर पहलू से उसे समझकर समाधान निकालना चाहिए। अपने संस्कारों पर पूरा भरोसा रखें। अगर नींव मजबूत है तो चिन्ता की कोई बात नहीं। संगीता सुराणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

साध्वी सुमित्रा माम्बलम स्थानक में

साध्वी सुमित्रा व साध्वी डॉ. सुप्रिया अन्य सहवर्तिनी साध्वीवृंद के साथ सोमवार सवेरे माम्बलम जैन स्थानक पहुंचेंगी। श्री एसएस जैन संघ माम्बलम के उपाध्यक्ष डॉ. उत्तमचंद गोठी ने बताया कि साध्वी सुमित्रा अन्य साध्वीवृंद के साथ सवेरे छह बजे श्रद्धालुओं के साथ सईदापेट जैन स्थानक से विहार कर टी.नगर में बर्किट रोड स्थित माम्बलम जैन स्थानक पहुंचेंगी। यहां माम्बलम संघ के पदाधिकारी एवं विहार टीम के कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। माम्बलम स्थानक पहुंचने पर साध्वीवृंद के सान्निध्य में 6.30 बजे प्रार्थना होगी जिसके बाद ९.१५ बजे प्रवचन होगा। इसके अलावा अन्य अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो