scriptTamilnadu: अगर पार्टी पदाधिकारी बैनर लगाएंगे तो समारोह का करुंगा वहिष्कार: स्टालिन | will boycott party functions if cadre erect banner: stalin, dmk, | Patrika News
चेन्नई

Tamilnadu: अगर पार्टी पदाधिकारी बैनर लगाएंगे तो समारोह का करुंगा वहिष्कार: स्टालिन

How Many More Lives Will Be Lost To The power-hungry rule? उन्होंने कहा कि वे जानना चाहते हैं कि सत्ता के भुखे लोगों की वजह से और कितनी जाने जाएंगी?

चेन्नईSep 13, 2019 / 03:55 pm

Vishal Kesharwani

Tamilnadu: अगर पार्टी पदाधिकारी बैनर लगाएंगे तो समारोह का करुंगा वहिष्कार: स्टालिन

Tamilnadu: अगर पार्टी पदाधिकारी बैनर लगाएंगे तो समारोह का करुंगा वहिष्कार: स्टालिन

अगर पार्टी पदाधिकारी बैनर लगाएंगे तो समारोह का करुंगा वहिष्कार: स्टालिन
-बैनर की चपेट से महिला की मौत पर एआईएडीएमके सरकार की निंदा
चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी पदाधिकारियों की शादी या परिवार के किसी अन्य सदस्य की शादी समारोह के दौरान किसी प्रकार का बैनर, होर्डिंग और फ्लेक्स बोर्ड नहीं लगाने का आग्रह किया।
नियम तोडऩे वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नियम तोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही समारोह का भी वहिष्कार करेंगे। स्टालिन का यह बयान उस वक्त सामने आया है जब एक दिन पहले पल्लीकरनै में सड़क किनारे लगे होर्डिंग से टकरा कर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की वाटर टैंकर की चपेट में आने से हुई मौत हो गई थी।
पहले भी दी जा चुकी है चेतावनी
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बैनर होर्डिंग नहीं लगाने की चेतावनी दी गई है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे कार्यकर्ता हैं जो समारोह के दौरान बैनर लगाते हैं। उनके इस प्रक्रिया की वजह से यातायात बाधित होने के साथ लोगों को परेशानी भी होती है। लेकिन अब ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में मै थोड़ा सा भी नहीं सोचुंगा। उन्होंने कहा कि समारोह के प्रचार के लिए अगर किसी को बैनर लगाना है तो उसके लिए उचित अनुमति प्राप्त कर सही जगह देखें और ज्यादा से ज्यादा एक या दो बैनर ही लगाएं।
महिला की मौत पर सरकार को बताया दोषी
इससे पहले उन्होंने होर्डिंग की वजह से महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हुई मौत को लेकर राज्य की एआईएडीएमके सरकार की सख्ती से निंदा की। ट्वीट कर स्टालिन ने कहा राज्य सरकार की लापरवाही और अप्रभावी पुलिसकर्मियों की वजह से सुबाश्री को अपनी जान गवानी पड़ी है। अवैध तरीके से लगाए गए बैनर ने एक बार फिर से जान ले ली है। मै मृतका के परिजनों को सांत्वना देता हूं। उन्होंने कहा कि वे जानना चाहते हैं कि सत्ता के भुखे लोगों की वजह से और कितनी जाने जाएंगी? स्टालिन ने कहा कि एआईएडीएमके पदाधिकारियों द्वारा शादी समारोह के लिए बैनर लगाया गया था।

Home / Chennai / Tamilnadu: अगर पार्टी पदाधिकारी बैनर लगाएंगे तो समारोह का करुंगा वहिष्कार: स्टालिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो