script650 किलो पिपरमेंट तेल चोरी, कैमरे भी उखाड़ ले गए | 750 kg of oil piracy stolen, cameras also uprooted | Patrika News
छतरपुर

650 किलो पिपरमेंट तेल चोरी, कैमरे भी उखाड़ ले गए

750 kg of oil piracy stolen, cameras also uprooted

छतरपुरFeb 17, 2020 / 01:47 am

हामिद खान

750 kg of oil piracy stolen, cameras also uprooted

750 kg of oil piracy stolen, cameras also uprooted

छतरपुर. बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर में एक दुकान का शटर और ताला तोड़कर चोर ६५० किलो पिपरमेंट तेल चुराकर फरार हो गए। जिसकी कीमत करीब ८ लाख रुपए बताई जा रही हैं। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं। मामले में दुकान संचालक सुंदर सेठ ने चंद्रनगर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि सुबह दुकान की शटर और ताला टूटे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह दुकान पहुंचे थे। अंदर जाकर देखा तो काफी मात्रा में पिपरमेंट तेल गायब था। करीब ६५० किलो पिपरमेंट तेल चोरी होना उन्होंने बताया। जिसकी कीमत सात से आठ लाख बताई हैं। बताया गया है कि चोरों ने ताला तोड़कर और शटर काटकर इस वारदात को अंजाम दिया हैं। वारदात रात १ से २ के बीच बताई जा रही हैं। दुकान में कीमती वस्तु रखे होने के कारण दुकान मालिक ने सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे थे, जिन्हें भी चोर उखाड़कर ले गए। साथ ही डीवीआर भी ले गए। मामले की सूचना लगते ही चंद्रनगर पुलिस चौकी प्रभारी डीडी शाक्य मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
साथ ही चोरों का सुराग पता लगाने का प्रयास किया गया। सुबह से दोपहर यह जांच चलती रही। वहीं मामला भी दर्ज कर दिया गया हैं।
चंद्रनगर चौकी प्रभारी डीडी शाक्य का कहना है कि कुछ संदिग्धों के चेहरे सामने आए हैं। चोर पन्ना या छतरपुर से हो सकते हैं। जल्द ही चोर गिरफ्तार किए जाएंगे।
दूसरे सीसीटीवी में नजर आए पांच संदिग्ध
आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चोरी की वारदात के बाद चेक किए गए हैं। जिनमें वारदात रात १ से २ बजे के बीच होना बताई जा रही है। इस समय कुछ 4-5 लोग मुंह में कपड़ा बांधे हुए देखे गए, जिन्हें की संदिग्ध माना जा रहा हैं। जबकि एक सफेद रंग की बिना नंबर की पिकअप को वारदात स्थल पर इसी समय देखा गया।

Home / Chhatarpur / 650 किलो पिपरमेंट तेल चोरी, कैमरे भी उखाड़ ले गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो