scriptDIG की फिटनेस दौड़ : 21 किमी दौड़कर मीटिंग में पहुंचे, ढाई घंटे एक रफ्तार में तय किया सफर | DIG vivek raj singh fitness race reached meeting after 21 km running | Patrika News
छतरपुर

DIG की फिटनेस दौड़ : 21 किमी दौड़कर मीटिंग में पहुंचे, ढाई घंटे एक रफ्तार में तय किया सफर

DIG विवेक राज सिंह छतरपुर से पन्ना की ओर जा रहे थे। तभी सुबह 6 बजे पन्ना जिले की सीमा पर केन नदी के पुल पर पहुंचते ही वह अपनी गाड़ी से उतर गए और दौड़ना शुरू कर दिया।

छतरपुरApr 28, 2022 / 04:12 pm

Faiz

News

DIG की फिटनेस दौड़ : 21 किमी दौड़कर मीटिंग में पहुंचे, ढाई घंटे एक रफ्तार में तय किया सफर

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनकी चर्चा से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशस मीडिया पर खासा लोकप्रियता बटोर रहा है। वीडियो में डीआईजी विवेक राज कॉस्ट्यूम पहनकर सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, वीडियो बुधवार की सुबह का है, जब विभागीय मीटिंग के लिए डीआईजी पन्ना जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने छतरपुर से पन्ना के बीच का करीब आधा सफर कार से तय किया। वहीं, शेष बचा 21 किलोमीटर का सफर उन्होंने दौड़कर तय किया। बता दें कि, इक्कीस किलोमीटर की ये दूरी भी उन्होंने महज ढाई घंटे में पूरी कर ली थी।

21 किमी लगाई दौड़

DIG विवेक राज सिंह छतरपुर से पन्ना की ओर जा रहे थे। तभी सुबह 6 बजे पन्ना जिले की सीमा पर केन नदी के पुल पर पहुंचते ही वह अपनी गाड़ी से उतर गए और दौड़ना शुरू कर दिया। अब उनका यही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग फिटनेस को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- चौकीदार पिता की 15 लाख कमाने वाली ठग बेटी, फॉरेन टूर और मुंबई-गोवा में पब वीकेंड की है शौकीन


फिटनेस को खास अहमियत देते हैं विवेक राज

इस बारे में DIG विवेक राज सिंह का कहना है कि, वह अपने व्यस्ततम समय के बीच भी फिटनेस को खास अहमियत देते हैं। कितनी भी व्यस्तता हो व्यायाम के लिए समय निकालते हैं। ऐसा करने के मस्तिष्क भी हर समय एक्टिव रहता है। उन्होंने सभी से रोज वर्कआउट करने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें- नाबालिग पर आया इनामी डकैत का दिल, लड़की के परिवार से बोला- शादी कराओ, वरना सबको मार दूंगा

 

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ तो लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8abto4

Home / Chhatarpur / DIG की फिटनेस दौड़ : 21 किमी दौड़कर मीटिंग में पहुंचे, ढाई घंटे एक रफ्तार में तय किया सफर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो