scriptग्रेनाइट की चट्टानों व टोपोग्राफी के कारण नौगांव-खजुराहो प्रदेश में होते हैं सबसे गर्म | Patrika News
छतरपुर

ग्रेनाइट की चट्टानों व टोपोग्राफी के कारण नौगांव-खजुराहो प्रदेश में होते हैं सबसे गर्म

अंग्रेजों के बसाए नौगांव नगर की भौगोलिक स्थिति ही सबसे ज्यादा ठंड व गर्मी की वजह है। इसके साथ ही ग्रेनाइट के पहाड़ों के चलते भी मौसम का असर बढ़ जाता है। इसी तरह खजुराहो में भी भौगौलिक स्थिति व ग्रेनाइट के पहाड़ों के कारण सर्दी में सर्दी और गर्मी में गर्मी का असर आसपास के इलाके से एक से दो डिग्री अधिक बढ़ जाता है।

छतरपुरMay 30, 2024 / 10:35 am

Dharmendra Singh

weather

नौगांव में लगी मौसम विभाग की मशीन से तापमान मापते हुए

छतरपुर. गर्मी के मौसम में प्रदेश में खजुराहो और नौगांव का तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड होता है। मौसम का असर इन दोनों स्थानों पर न केवल गर्मी बल्कि सर्दी में भी सबसे अधिक पड़ता है। गर्मियों में अधिकतम तापमान हर साल 48 डिग्री के पार चला जाता है। इसकी वजह ग्रेनाइट पत्थर और इलाके की टोपोग्राफी है।

भौगौलिक स्थिति व ग्रेनाइट पत्थर का बड़ा असर


अंग्रेजों के बसाए नौगांव नगर की भौगोलिक स्थिति ही सबसे ज्यादा ठंड व गर्मी की वजह है। इसके साथ ही ग्रेनाइट के पहाड़ों के चलते भी मौसम का असर बढ़ जाता है। इसी तरह खजुराहो में भी भौगौलिक स्थिति व ग्रेनाइट के पहाड़ों के कारण सर्दी में सर्दी और गर्मी में गर्मी का असर आसपास के इलाके से एक से दो डिग्री अधिक बढ़ जाता है। कर्क रेखा के उत्तर में नौगांव विशेष स्थान पर बसा है। जिससे सूर्य की किरणें कम प्रभाव से पहुंचती है। जिससे ज्यादा ठंडा होता है। इसके साथ ही हिमाचल से आने वाली उत्तरपूर्वी हवाएं पहले पहुंचती है, इसलिए ठंड अधिक होती है। वहीं, नौगांव के नीचे चट्टानी मिट्टी की पथरीली परत है, जो जमीन की ऊर्जा विचरण की क्षमता को प्रभावित करती है। ठंड में ज्यादा ठंडी व गर्मी में ज्यादा गर्मी पड़ती है ठीक ऐसे ही हालात खजुराहो में भी है।

बादल से एक डिग्री गिरा बुधवार का पारा


बुधवार को उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार घटी। हवा 7 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वहीं, बीच-बीच में बादल छाने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को खजुराहो का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री रहा। इसी तरह नौगांव का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

नौगांव में तापमान की कहानी आंकड़ो की जुबानी


वर्ष दिनांक न्यूनतम तापमान दिनांक अधिकतम तापमान
2023 8 जनवरी -1 डिग्री 23 मई 45डिग्री
2022 18 दिसंबर 5.5 डिग्री 13 मई 48 डिग्री
2021 21 दिसंबर 1.3 डिग्री 25 मई 46 डिग्री
2020 19 दिसंबर 3.9 डिग्री 23 मई 46 डिग्री
2019 28 दिसंबर 3.1 डिग्री 10 जून 49 डिग्री
2018 30 दिसंबर 2.4 डिग्री 23 मई 46.7 डिग्री
2017 31 दिसंबर 5.5 डिग्री 28 मई 46.5 डिग्री

खजुराहो में तापमान की कहानी आंकड़ो की जुबानी


वर्ष दिनांक न्यूनतम तापमान दिनांक अधिकतम तापमान
2023 12 जनवरी 3.4 27 मई 47 डिग्री
2022 20 नवंबर 6 ड्रिग्री 14 मई 47.6 डिग्री
2021 20 दिसंबर 2 डिग्री 28 मई 44.6 डिग्री
2020 18 दिसंबर 4.8 डिग्री 25 मई 46.6 डिग्री
2019 31 दिसंबर 3.5 डिग्री 11 जून 48.8 डिग्री
2018 30 दिसंबर 1 डिग्री 28 मई 48.6 डिग्री
2017 28 दिसंबर 5.5 डिग्री 4 जून 47 डिग्री

इनका कहना है


नौगांव व खजुराहो की लोकेशन व पहाड़ो के चलते गर्मी व सर्दी में तापमान सबसे ज्यादा और कमरहता है। लोकेशन व पत्थरों के चलते
आरएस परिहार, प्रभारी, मौसम केन्द्र खजुराहो
ग्वालियर से लेकर झांसी, नौगांव, खजुराहो की टोपोग्राफी ऐसी है कि मौसम का असर अन्य स्थलों से ज्यादा पड़ता है। इसके साथ ही ग्रेनाइट पत्थर तापमान को ऑब्जर्व नहीं करता है। इसलिए इसका असर वातावरण में बढ़ जाता है। यही वजह है कि खजुराहो व नौगांव का तापमान प्रदेश में सबसे कम और सबसे ज्यादा होता है।
डॉ. पीके जैन, प्रोफेसर, भूगर्भ शास्त्र, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय

Hindi News/ Chhatarpur / ग्रेनाइट की चट्टानों व टोपोग्राफी के कारण नौगांव-खजुराहो प्रदेश में होते हैं सबसे गर्म

ट्रेंडिंग वीडियो