scriptकोविड टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह , वैक्सीन खत्म होने के बाद भी सेंटरों पर पहुंचे लोग | People's enthusiasm about covid vaccination, people reached the center | Patrika News
छतरपुर

कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह , वैक्सीन खत्म होने के बाद भी सेंटरों पर पहुंचे लोग

कोविड टीकाकरण महाअभियान के दूसरे दिन भी युवाओं ने दिखाया उत्साह, वैक्सीन खत्म होने पर लौटे लौगजिले के 139 केन्द्रों पर 13 हजार को लगाया गया टीका, छतरपुर शहर में 10 केन्द्रों पर लगा टीका

छतरपुरJun 23, 2021 / 07:04 pm

Dharmendra Singh

 139 केन्द्रों पर 13 हजार को लगाया गया टीका

139 केन्द्रों पर 13 हजार को लगाया गया टीका

छतरपुर। कोविड वैक्सीनेश को लेकर चलो जा रहे जागरुकता अभियान का लोगों में असर दिखाई दे रहा है। महा अभियान के पहले दिन 21 जून की तरह ही दूसरे दिन 23 जून को भी टीका को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। जिले में 139 सेटरों पर तय किया गया 13000 डोज का लक्ष्य समय से पहले ही पूरा हो गया। ज्यादातर सेंटरों पर लक्ष्य शाम 3 से 4 बजे ही पूरा हो गया। लेकिन टीका लगवाने आने वाले लोगो का सिलसिला शाम 5 बजे तक चलता रहा। हालांकि वैक्सीन के उपलब्ध स्टॉक के अनुसार 13000 डोज का टारगेट पूरा होने के बाद लोगों को बिना टीका लगवाए भी लौटना पड़ा।
ये रहा वैक्सीन का ट्रेंड
बुधवार सुबह 10 बजे वैक्सीनेशन शुरु हुआ। शुरुआती 1 घंटे यानि 10 बजे से 11 बजे तक 139 सैंटरों पर 1055 लोगों को टीका लगाए गए। वहीं सुबह 11 से 12 बजे तक 1804, दोपहर 12 से दोहर 1 बजे तक 2596 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं दोपहर 1 से 2 बजे तक 2618 और दोपहर 2 से 3 बजे के बीच 1928 लोगों ने टीका का डोज लगवाया। वहीं शाम 3 से 4 बजे तक 1675 लोगों ने टीका लगवाया। जबकि शाम चार से पांच बजे तक 1104 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
महौल बना तो वैक्सीन कम पडऩे लगी
जिले के लोगों में टीकाकरण के लिए शुरु में उत्साह कम रहा। लेकिन प्रशासन, समाजिक संगठन, प्रेरकों ने टीकाकरण को लेकर फै ले भ्रम को दूर कर दिया है। जिसके बाद से अब वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या तेजी बढ़ रही है। जिले में 2 लाख 89 हजार लोगों को वैकेसीन लगाई जा चुकी है। जिसमें से महा वैक्सीनेशन अभियान के दो दिन में ही 42 हजार लोगो ने टीका लगवाया। जिसमें पहले दिन 29 हजार और दूसरे दिन 13 हजार लोगों ने टीका लगवाया। टीका को लेकर लोगों में उत्साह बढऩे के साथ टीका की उपलब्धता नही ंबढऩे से बुधवार को वैक्सीन कम पड़ गई।
डोज कम होने से सेंटर भी घटे
जिला प्रशासन ने बुधवार को 149 सेंटरों पर टीकाकरण कराया जाना था। लेकिन 139 सेंटरों पर ही वैक्सीनेशन कार्य हो सका। बुधवार को वैक्सीनेशन के लिए जिले में केवल 13 हजार टीके उपलब्ध थे। जिसके चलते सेंटरों की संख्या कम हो गई। उसके बाद भी लोगों के उत्साह के चलते टीका कम पड़ गया। टीकों की कमी के चलते गुरुवार को केवल शहरी सेंटरों पर ही वैक्सीनेशन की योजना बनाई जा रही है। हालांकि देर रात तक टीका का स्टॉक बढ़ गया तो वैक्सीन सेंटर बढ़ाए भी जा सकते हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज कुमार प्रजापति का कहना है कि बुधवार को उपलब्ध डोज 13 हजार के हिसाब वैक्सीनेशन किया गया। लोगों में टीका को लेकर उत्साह बढ़ा है। सेंटर व डोज बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वापस लौट, लेकिन दोबारा आएंगे
बुधवार को टीका लगवाने दोहर 3 बजे के बाद सेंटरों पर पहुंचे लोगों को बिना टीका ही वापस लौटना पड़ा। एक बार का प्रयास विफल हो जाने के बाद भी लोगों का कहना है कि टीका लगवाने दोबारा आएंगे। सरस्वती स्कूल गल्ली मंड़ी में टीका लगवाने आई दो दर्जन महिलाओं को वापस लौटना पड़ा। लक्ष्मी कुशवाहा ने कहा कि वे कल फिर आएंगी, लेकिन टीका लगवाएंगी जरूर। वहीं, ममता साहू ने बताया कि टीका तो जरूर लगवाना है, भले ही एक दो दिन का इंतजार करना पड़े।

ये क हना है लोगों का

टीका को लेकर कई तरह के भ्रम के चलते पहले डर लगता था। लेकिन अब लोग टीका लगवा रहे हैं। किसी को कोई समस्या नहीं हो रही है। मैने भी टीका लगवाया है, कोई परेशानी नहीं महसूस हो रही। सभी को टीका लगवाना चाहिए, किसी तरह के भ्रम में न पड़ें।
दीप्ती साहू
कोविड जैसी महामारी से बचने के लिए टीका लगवाना जरूरी है। न भ्रम में पड़े और न डरें। टीका लगवाएं। कोई भ्रमित करे तो प्रशासन को इसकी जानकारी भी दें।
देवीदीन सेन

Home / Chhatarpur / कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह , वैक्सीन खत्म होने के बाद भी सेंटरों पर पहुंचे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो