scriptRam Navami 2024: अयोध्या की तरह सजाई गई श्री राम की ये नगरी, हर चौराहे पर सजा राम दरबार | Ram Navami 2024 This city of Shri Ram is decorated like Ayodhya Ram Darbar is decorate at every intersection | Patrika News
छतरपुर

Ram Navami 2024: अयोध्या की तरह सजाई गई श्री राम की ये नगरी, हर चौराहे पर सजा राम दरबार

शहर के मुख्य छत्रसाल चौराहे पर अयोध्या में विराजे श्री राम की छवि को विराजित किया गया है।

छतरपुरApr 17, 2024 / 01:29 pm

Faiz

ram navami 2024
रामनवमी के अवसर पर एक तरफ जहां अयोध्या में श्री राम का पहला अभिषेक किया गया है तो वहीं श्री राम के शासन श्रेत्र कहे जाने वाले छतरपुर को भी विशेष रूप से सजाया गया है। खास बात ये है कि, यहां मंदिरों के साथ साथ शहर के लगभग सभी चौराहों पर विशेष राम दरबार सजाए गए हैं। शहर के पन्ना नाके पर भगवान राम सीता जी और उनके भाइयों के साथ विराजित हैं।
इधर शहर के मुख्य छत्रसाल चौराहे पर अयोध्या में विराजे श्री राम की छवि को विराजित किया गया है। भगवान राम के जन्मोत्सव व नव रामनवमी के विशेष अवसर पर भव्य चल समारोह निकाले जाने की तैयारी भी की जा रही है। भगवा राम के इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए मंदिर और चौराहा सहित पूरा शहर सजाया गया है।

जोर शोर से चल रही विशाल भंडारे की तैयारी

शाम को चल समारोह निकाला जाना है। माना जा रहा है कि इस चल समारोह में पूरा शहर शामिल होगा। पन्ना नाके पर श्री कृष्ण राधा समिति के द्वारा सजाए गए राम दरबार में विशेष भंडारे के आयोजन की भी तैयारी चल रही है।

Home / Chhatarpur / Ram Navami 2024: अयोध्या की तरह सजाई गई श्री राम की ये नगरी, हर चौराहे पर सजा राम दरबार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो