scriptघर में घुसे दो युवक, बेटे के बारे में पूछने के बाद मां को गोली मारी | Two young men entered the house, shot the mother after asking about he | Patrika News
छतरपुर

घर में घुसे दो युवक, बेटे के बारे में पूछने के बाद मां को गोली मारी

शिकायत कर लगाया आरोप
 

छतरपुरFeb 10, 2020 / 11:06 pm

हामिद खान

Two young men entered the house, shot the mother after asking about her son

Two young men entered the house, shot the mother after asking about her son

छतरपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर महिला को गोली मारने की शिकायत की गई है। महिला को पेट में गोली लगने की बात बताते हुए उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी विनायक शुक्ला ने बताया कि महिला माया यादव की रिपोर्ट पर हरेंद्र और रोहित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं। उपचार में डॉक्टर को गोली नहीं मिलने से मामला संदिग्ध बना हुआ हैं। विवेचना में जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही पक्ष पूर्व में विवाद के चलते जेल जा चुके हैं।
घटना के संबंध में घायल महिला के परिजनों ने बताया कि सिंचाई कॉलोनी सोमवार की दोपहर महिला माया यादव अपने घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान 2 युवक वहां आए और बेटे आकाश के बारे में पूछा। महिला ने जब कारण पूछा और बेटे के घर में नहीं होने बताया तो युवकों ने महिला के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए और घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। महिला ने गोली मारने वालों के नाम हरेन्द्र और रोहित बताए हैं। जिनके विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया हैं।

Home / Chhatarpur / घर में घुसे दो युवक, बेटे के बारे में पूछने के बाद मां को गोली मारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो