scriptAchievment: इस वजह से विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई नाम, 12 कलाकार थे शामिल | Achievment: Name recorded in world record | Patrika News

Achievment: इस वजह से विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई नाम, 12 कलाकार थे शामिल

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 27, 2021 03:41:26 pm

Submitted by:

ashish mishra

वल्र्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।

Achievment: इस वजह से विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई नाम, 12 कलाकार थे शामिल

Achievment: इस वजह से विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई नाम, 12 कलाकार थे शामिल

छिंदवाड़ा. कलाकृति ‘ग्रीन गांधी’ को वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन द्वारा विश्व कीर्तिमान की सूची में शामिल कर लिया गया है। बीते दिन इंदौर में आयोजित अंतराष्ट्रीय अवार्ड सेरेमनी में केकेएफ कला संगम की टीम को केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी मे वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रीन गांधी के वल्र्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।
गौरतलब है कि छिंदवाड़ा में 11 हजार क्वेयर फिट के विशाल मैदान में 12 कलाकारों की टीम ने 90 घंटे की कड़ी मेहनत से कलाकृत को तैयार किया था, जिसमें प्रख्यात रियलिस्टिक रांगोली आर्टिस्ट रजत गढ़ेवाल, श्रेष्ठ अल्डक, खुशी गुप्ता, वीणा विश्वकर्मा, अभिषेक चौकसे, सुमेधा जोशी, आयुष आसोलकर, साहिल लोड, विदुषी भांगरे, राजश्री सोनी, वैष्णवी साहू, यश अल्डक शामिल रहे। ग्रीन गांधी विश्व की पहली ऐसी अनोखी कलाकृति रही जो सिर्फ हरे पौधों से बनाई गई।
घर-घर विराजे सर्वश्रेष्ठ श्रीगणेश झांकी का किया सम्मान

श्री विद्यार्थी रामायण संकीर्तन मंडल, छोटी बाजार द्वारा घर-घर विराजे श्रीगणेश झांकी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित 31 विशेष झांकियों का सम्मान किया गया। मंडल के अखिलेश भारद्वाज ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से 312 पंजीयन प्राप्त हुए थे। वीडियो क्लिप निरीक्षण के बाद 50 चयनीत झांकियों के घर निरीक्षण करने बाद निर्णायक टीम ने 31 श्रेष्ठ झांकियों को चयनित किया। प्रथम झांकी को सर्वश्रेष्ठ सम्मान, द्वितीय एंव तृतीय को अति विशिष्ट सम्मान, चतुर्थ से दसवीं तक विशिष्ट सम्मान के साथ अंतिम 21 झांकी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर नयन चौरसिया, द्वितीय हनी पवार, तृतीय केतन चौरसिया पुरुस्कृत हुए। कार्यक्रम में रचना भट्ट, कीर्ति भट्ट ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में शहर में सेवा क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओ में श्री बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट, श्री रामलीला मंडल, प्राणवायु समिति, ब्लड आर्मी ग्रुप, श्रीरामनाम सेवा समिति के सदस्यों को कर्मवीर योद्धा सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उमेश दामोदर, द्वारका प्रसाद सोनी, सत्येंद्र वर्मा, मुकेश कौशल सहित पूरी युवा टीम का विशेष सहयोग रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो